Day: January 5, 2025

Samaj

वर्ष 2025 में खूब बजेंगी शादी की शहनाइयां, नोट करें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्तों का बेहद विशेष महत्व बताया गया है. इन शुभ मुहूर्तों पर कई मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, सगाई, नामकरण, गृह प्रवेश और विवाह किए जाते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में विवाह वाला दिन बहुत ही खास होता है. विवाह एक ऐसा मांगलिक कार्य होता है जिसे सिर्फ शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है. इसलिए, शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को करने के लिए खास मुहूर्त और तिथि निर्धारित की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ

Read More
Madhya Pradesh

कुशवाहा समाज के द्वारा मनाई गई माता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह

 टीकमगढ़ जतारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे बताकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को ग्राम कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नंदराम कुशवाहा जी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त म प्र शासन) विशिष्ठ अतिथि – राजा परीक्षित कुशवाहा जी(जि.पं. सदस्य जतारा), श्री हृदेश कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पलेरा), श्री

Read More
Madhya Pradesh

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी एवं ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने ओंकारेश्वर में किया फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण

भोपाल केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मध्यप्रदेश की प्रथम, देश की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। इस क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर

Read More
Madhya Pradesh

जीवन में कार्य और परिवार में संतुलन रखना जरूरी : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में कार्य और परिवर में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के प्रति आत्मीय व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होना आवश्यक है। प्रयास करें कि जिस उत्साह के साथ घर से जाये, उसी प्रसन्नता के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में पारिवारिक उत्तरदायित्वों की उपेक्षा कर प्राप्त पद, मान और प्रतिष्ठा व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा के मामले आज-कल सुनाई दे रहे है। यह सामाजिक विसंगति अत्यंत चिंतनीय है। राज्यपाल

Read More
Madhya Pradesh

डिजिटल क्रांति से सुशासन की ओर अग्रसर होता मध्यप्रदेश

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रशासनिक कार्यवाही और प्रक्रिया को जन-हितैषी, पारदर्शी बनाने पर जोर देते हैं। उनकी प्रेरणा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रशासन में डिजिटल नवाचारों के साथ सुशासन के नए युग में प्रवेश कर रही है। प्रदेश सरकार ने प्रशासन में दक्षता, पारदर्शिता और नागरिकों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए कई नवाचार किए हैं, इनसे प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक और लोकसेवा को बेहतर बनाया जा सकेगा। ई-ऑफिस प्रणाली की हुई शुरूआत Read moreमहाकाल मंदिर में भक्त की जेब से 11

Read More
error: Content is protected !!