Day: December 4, 2025

Sports

एमबाप्पे के दो गोल से रियाल मैड्रिड की आसान जीत

मैड्रिड काइलियन एमबाप्पे के दो गोल और एक अन्य गोल में मदद करने की बदौलत रियाल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में पिछले तीन मैच से जीत हासिल नहीं कर पाने का सिलसिला खत्म किया। एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी मैड्रिड के लिए गोल किया, जिससे उसकी टीम ने शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से अंतर कम कर दिया है। बार्सिलोना अब अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से केवल एक अंक आगे है। उसने मंगलवार को एटलेटिको मैड्रिड को 3-1 से हराया था। एमबाप्पे ने

Read More
Madhya Pradesh

बाबा महाकाल को फूलों की भारी माला पहनाने पर रोक, श्रद्धालुओं से अनुरोध इसे न खरीदने का

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल को फूलों की बड़ी व भारी माला पहनाने पर रोक लगाने की तैयारी कर ली गई है। मंदिर के उद्घोषणा कक्ष से भक्तों को नए नियम की जानकारी देने के लिए लगातार उद्घोषणा की जा रही है। मंदिर समिति का भक्तों से अनुरोध है कि वे भगवान के लिए अजगर माला न खरीदें। मंदिर के आसपास फूल प्रसाद की दुकान संचालित करने वाले व्यवसायियों को भी फूलों की भारी व बड़ी माला विक्रय न करने के आदेश जारी किए जाएंगे। Read moreमहाकाल मंदिर

Read More
Technology

भारत में लॉन्च हुआ YouTube Recap: जानें क्या है और कैसे करता है काम

नई दिल्ली YouTube ने पहली बार Recap फीचर को लॉन्च किया है. ये फीचर काफी हद तक Spotify Wrapped से मिलता है. इसमें यूजर्स को ऐनुअल यूज की एक झलक मिलेगी. यानी पूरे साल आपने क्या देखा या सुना उसकी जानकारी आपको YouTube Recap के जरिए मिलेगी. YouTube Music पर ये फीचर लंबे समय तक मिलता था, लेकिन YouTube ऐप पर ये पहली बार आया है. ये हर यूजर के लिए अलग एक्सपीरियंस के साथ आएगा. इसमें एंड-ऑफ-ईयर पर्सनलाइज्ड समरी मिलेगी. Read moreचंद्रयान-2 तीसरी कक्षा में पहुंचाआसान भाषा में कहें,

Read More
National News

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

नई दिल्ली  भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। स्वराज कौशल देश के जाने-माने अधिवक्ता थे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति थे। उनके निधन से राजनीतिक और विधि जगत में शोक की लहर है। स्वराज कौशल 1990 से 1993 तक मिजोरम के राज्यपाल रहे। इसके अलावा, वह लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे और कानूनी क्षेत्र में उनका योगदान व्यापक रूप से सराहा जाता है। अपने

Read More
Breaking NewsBusiness

मार्केट में वापसी की चमक: सेंसेक्स–निफ्टी हरे निशान में, निफ्टी ने छुआ 26,000 का नया स्तर

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 158.51 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,265.32 और निफ्टी 47.75अंक या 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,033.75 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी हरे निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ एनर्जी,मीडिया, इन्फ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स

Read More
error: Content is protected !!