Day: November 4, 2024

Madhya Pradesh

समय पर एम्बुलेंस सेवा न मिलने पर कार्रवाई

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सीधी में गर्भवती महिला को एम्बुलेंस सुविधा प्रदाय में अवांक्षित विलंब पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। संबंधित एम्बुलेंस वाहनों के एक माह की परिचालन व्यय राशि 4 लाख 56 हजार 9 सौ 17 रुपये सेवा प्रदाता के देयकों से काटी जाएगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संचालक एनएचएम द्वारा

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तराखंड की बस दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने की दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में काल कवलित होने वाले यात्रियों के शोक संतप्त सपरिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में बस के खाई में गिरने से 36 यात्रियों की मृत्यु हो गई है।

Read More
RaipurState News

दामाखेड़ा पुलिस छावनी में तब्दील, कबीरपंथियों का बढने लगा है जमावड़ा

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ में कबीर पंथियों की आस्था के सबसे बड़े केन्द्र दामाखेड़ा में दीपावली की रात से खड़ा हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महज पटाखे फोडने को लेकर उपजा यह विवाद अब और गहराने लगा है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी दामाखेड़ा पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बरत रही है। इसी बीच धर्म गुरु प्रकाश मुनि साहेब ने कहा है कि, हम कबीरपंथी लोग हैं, हिंसा में विश्वास नहीं करते। सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है

Read More
Madhya Pradesh

मनकामेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के मध्य में स्थित कोठी कंपाउण्ड मनकामेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं। जन-सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को सात दिवस में उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर करें, जिससे मंदिर परिसर

Read More
Madhya Pradesh

मनावर में SDOP अनु बेनीवाल की टीम ने दो अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

मनावर  मध्य प्रदेश में धार जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत, पुलिस ने मनावर में दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग घर के अंदर ही हथियार बना रहे थे। एसडीओपी अनु बेनीवाल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने सिंघाना निवासी हरजीत सिंह सिकलीगर के घर पर छापा मारा, जहां अवैध हथियार निर्माण करते हुए हरजीत सिंह चावला, दया सिंह भाटिया, और जितेंद्र सिंह चावला को पकड़ा गया। इनके

Read More
error: Content is protected !!