Day: September 4, 2023

Politics

चाहे उल्टा लटकाओ या सीधा, जेल भेजने से ज्यादा और क्या कर लेंगे?… भूपेश बघेल का अमित शाह पर पलटवार…

इम्पैक्ट डेस्क. छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘उल्टा लटकाकर सीधा कर दिए जाएंगे’ वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने तीखा हमला करते हुए कहा, मतलब गुंडागर्दी करेंगे, बुलडोजर चलाएंगे, उल्टा लटका देंगे। ईडी-आईटी आपकी है। चाहे उल्टा लटकाओ या सीधा लटकाओ। कर क्या रहे हो यहां…, जेल भेजने से और ज्यादा क्या कर लेंगे। डरा-धमका कर भेज भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहले आईटी जांच करती है और फिर ईडी जांच करती है। मैं कहता हूं अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों को मामला दे दो। महादेव सट्टा ऐप

Read More
Big news

रायपुर की ट्रेनी एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या : फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला शव, चाकू से गला रेतकर मर्डर…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर की रहने वाली एक ट्रेनी एयर होस्टेस की मुंबई के पवई इलाके के एक फ्लैट में संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस केस में हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नालावाड़े ने इस मामले

Read More
Big news

इसरो ने दिखाया एक और करतब : चंद्रयान-3 की चांद पर दूसरी बार कराई सफल लैंडिंग… 40 सेमी तक ऊपर उठा, भविष्य के लिए अहम प्रयोग…

इम्पैक्ट डेस्क. सोमवार को एक एक्स पोस्ट में इसरो ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने फिर से चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की। दरअसल विक्रम लैंडर ने सफलतापूर्वक होप टेस्ट यानी जंप टेस्ट किया। इसके तहत इसरो की कमांड पर विक्रम लैंडर ने इंजन चालू किया और उम्मीद के मुताबिक खुद को 40 सेंटीमीटर उठाकर और फिर 30-40 सेंटीमीटर दूर फिर से लैंड करा दिया। इस प्रक्रिया को एजेंसी ने किक-स्टार्ट बताया है। इसरो ने बताया क्यों अहम है ये होप टेस्टइसरो ने बताया कि भविष्य में लैंडर

Read More
Big news

सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी से पहले पेंशनर्स, अधिकारी-कर्मचारियों की खुशियों से भर दी झोली… महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी…

इम्पैक्ट डेस्क. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने इसके लिए आज आदेश जारी कर दिया है।सातवें वेतनमान में मूल पेंशन/परिवार पेंशन के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह लाभ इसी जुलाई महीने की पहली तारीख से मिलेगा। इस वृद्धि के पश्चात अब महंगाई राहत 42 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही छठवें वेतनमान के मूल पेंशन/ परिवार पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में

Read More
District Bastar (Jagdalpur)

जगदलपुर : किसान ने घर में लगा रखी थी गांजे की फसल, कीमत करीब 5 लाख रुपए… पुलिस ने दबोचा…

इम्पैक्ट डेस्क. बस्तर के सीमावर्ती उड़ीसा राज्य में गांजे की अच्छी खासी पैदावार होती है और इसके अवैध कारोबार का दायरा अन्य राज्यों तक भी फैला हुआ है। यहीं बात किसान मंगरु राम को जम गई और उसने गांजे की फसल लगाने का फैसला किया। इसके बाद किसान ने अपनी ही बाड़ी में गांजे की खेती कर डाली। किसान की थोड़ी सी मेहनत से ही बाड़ी में ₹5 लाख से अधिक की कीमत के गांजे की फसल पककर तैयार हो गई। जब इसे बेचने की कोशिश की गई तो पुलिस

Read More
error: Content is protected !!