उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में विकासखंड गंगेव में हिनौती गौधाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। हिनौती गौधाम में गायों के रहने के लिए दो नए शेड तैयार किया जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने इन दोनों शेडों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम में निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से कराए जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन शेडों के बन जाने से लगभग 500 अतिरिक्त गायों के रहने की व्यवस्था हो जाएगी। तीन निर्मित शेडों में लगभग 700 गायें रह रही हैं। गौधाम
Read More