Day: March 4, 2024

RaipurState News

Korba: सरोज पांडेय बोलीं-सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर लड़ेंगे चुनाव, दर्ज करेंगे जीत

कोरबा. कोरबा लोकसभा क्षेत्र से घोषित की गई भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सरोज पांडे ने कहा है कि सबका साथ, सबका विश्वास के नारे के साथ इस चुनाव को लड़ा जाएगा। सुतर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत के बाद अपनी बात रखी। इससे पहले टिकट की घोषणा होने पर दीपिका कोयलांचल में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और मिठाई बांटी। लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ विधानसभा की सदस्य रह चुकीं सरोज पांडे को अब कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा एक

Read More
Politics

सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई

नई दिल्ली सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। अदालत का कहना है कि आप एक मंत्री हैं और आपको अंजाम पता होना चाहिए। उदयनिधि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार में मंत्री भी हैं। बीते साल सितंबर में उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोनावायरस और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। दरअसल, उदयनिधि सनातन धर्म को लेकर दिए बयान के चलते उनके खिलाफ दर्ज FIRs को क्लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के

Read More
RaipurState News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जगदलपुर की महिला जिला अध्यक्ष सहित सात लोगों ने ज्वॉइन की भाजपा

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की शहर जिला महिला अध्यक्ष सहित सात लोगों ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भगवा गमछा पहना कर सभी का अभिनंदन किया। किरण देव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मूलमंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी देश के सर्वांगीण विकास व देशवासियों की सेवा के लिये निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता

Read More
Politics

कांग्रेस हिमाचल में नहीं बदलेगी सीएम, बची रहेगी ‘सुक्खू’ की कुर्सी, जानें वजह

शिमला हिमाचल में मचा सियासी घमासान अभी भी जारी है। इस सियास घमासान के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए एक अच्छी खबर है। सूत्रों की मानें कांग्रेस हिमाचल में सीएम नहीं बदलने वाली है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ही हिमाचल के सीएम रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। हिमाचल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेतृत्व स्थिति का बारीकी से आंकलन कर रहा है। पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले कोई बदलाव करने में हिचकिचा रही है, लेकिन उसे राज्य इकाई के भीतर मुद्दों के

Read More
National News

शादी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दूल्हे की बहन और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से गुरदासपुर शादी करने आ रहे एक परिवार के दूल्हे को लेकर जा रही कार मुकेरियां-तलवाड़ा मार्ग पर हवेल चांग गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक और दूल्हे की बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 4 लोगों को मामूली चोटे आईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में लाया, जहां गंभीर रूप से घायल चालक और एक महिला का इलाज चल रहा है। अस्पताल में दाखिल ड्राइवर नगिंदर सिंह ने बताया

Read More
error: Content is protected !!