Day: November 2, 2024

National News

पानीपत के राजापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, दोनों पक्षों में भिड़त

पानीपत पानीपत के राजापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि विवाहिता खुद छत से कूदी थी। इस घटना के बाद जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।   ससुराल पक्ष का कहना है कि राधा और उसकी बहन रजनी के बीच

Read More
cricket

विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 21 करोड़ रुपए की फीस पर रिटेन किया

बेंगलुरु विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 21 करोड़ रुपए की फीस पर रिटेन किया है और भारत के स्टार क्रिकेटर ने संकेत दिए कि वह 2027 तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहेंगे जिसमें उनका लक्ष्य आरसीबी के साथ 20 साल पूरे करना है। वह 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। उन्होंने 131.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से 8,000 से अधिक रन बनाए हैं जिसमें

Read More
National News

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सहित 5 घायल

सोहना   गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में शनिवार खूनी संघर्ष में हुआ। झगड़े में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले, जिसके चलते इस में दो युवकों को चाकू व कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें एक युवक को दिल्ली और दूसरे को गंभीर हालत में गुरुग्राम में भर्ती किया गया है पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 2 नामजद व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मामले के

Read More
National News

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनूप धानक के छोटे भाई को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसा लिया, धमकी देकर 13.50 लाख ठगे

उकलाना हरियाणा के पूर्व मंत्री अनूप धानक के छोटे भाई सतीश धानक को एक महिला ने हनीट्रैप में फंसा लिया। महिला ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 9 लाख रुपए मांगे। महिला इस केस में सतीश धानक से पहले 13.5 लाख रुपए ऐंठ चुकी है। तंग आकर हनीट्रैप में फंसे पूर्व मंत्री के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक महिला को 2.30 लाख रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ऐसे फसाया पूर्व

Read More
Madhya Pradesh

उमरिया में हाथियों का तांडव, दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत, प्रशासन व वन विभाग की टीम तैनात

भोपाल मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हाथियों ने खूब आतंक मचाया। हथियों के उत्पात में दो लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं पूरे इलाके में घटना से हड़कंप मचा है। पहली घटना शनिवार की सुबह हुई। जिले के देवरा गांव में हाथी ने 62 वर्षीय रामरतन यादव की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रामरतन जंगल में शौच करने गया था। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि इलाके में तीन से चार हाथी मौजूद हैं। रामरतन को हाथी काफी

Read More
error: Content is protected !!