Day: October 2, 2022

Big news

जानना जरूरी : बिना पीयूसी सर्टिफिकेट गाड़ी में नहीं भरवा सकेंगे पेट्रोल और डीजल… सरकार लेने जा रही ये फैसला…

इम्पैक्ट डेस्क. वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली के वाहन चालक 25 अक्तूबर 2022 के बाद प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी पीयूसी सर्टिफिकेट न होने पर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल नहीं भरवा सकेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को बताया है कि 25 अक्तूबर, 2022 से दिल्ली में बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के वाहन चालक अपनी गाड़ियों में ईंधन को नहीं भरवा सकेंगे। दिल्ली सरकार बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ काफी सख्त है। दिल्ली परिवहन निगम ने

Read More
Big news

कांग्रेस को एक और झटका : 3 नेताओं ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा… कहा- अब खरगे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे…

इम्पैक्ट डेस्क. कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ, दीपेंद्र एस हुड्डा और सैयद नसीर हुसैन ने पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस्तीफे की वजह खरगे के लिए चुनाव प्रचार करना है। तीनों ने बयान जारी करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव प्रचार के लिए हमलोगों ने आधिकारिक प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है और चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो। वहीं इस इस्तीफे के बाद खरगे का भी बयान सामने आया

Read More
State News

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ टॉप पर… छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में 4 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ भारत दिवस पर किया पुरस्कृत…

इम्पैक्ट डेस्क. नई दिल्ली. स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर छत्तीसगढ़ का डंका देशभर में बजा है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में भी चार पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दिये गए है। टॉप परफार्मिंग राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ ने ईस्ट जोन में बाजी मारी है। इसके साथ 3 अन्य कैटेगरी में भी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस 2022 कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया है। पेयजल और स्वच्छता विभाग,

Read More
District Dantewada

कलेक्टर ने बापू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

इम्पैक्ट डेस्क. दंतेवाड़ा. जिला संयुक्त कार्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर विनीत नंदनवार ने बापू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस पावन अवसर पर गांधी जी का प्रिय भजन का गायन भी हुआ और उनके जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री कमल किशोर सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Read More
Politics

‘दूसरों को स्वीकार करने के बजाए विधायकों ने बगावत करना उचित समझा’, गहलोत का पायलट गुट पर निशाना…

इम्पैक्ट डेस्क. राजस्थान में सियासी पारा गरम है। कहा जा रहा है कि जल्द ही राजस्थान के सीएम को लेकर फैसला आने वाला है। ऐसे में सबकी निगाहें इसपर टिकी है कि अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब होते हैं या सचिन पायलट बाजी मार जाते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने रविवार को जयपुर के गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने एक बार फिर सचिन पायलट गुट पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया। मीडिया

Read More
error: Content is protected !!