Day: May 1, 2020

Breaking NewsSports

ICC Test Ranking: ऑस्ट्रेलिया बना नंबर-1… भारत तीसरे नंबर पर…

न्यूज डेस्क. sports. 2016-17 में टीम इंडिया ने 12 टेस्ट मैच जीते थे, जबकि महज एक में हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी ने एक बयान में बताया कि 2016-17 के रिकॉर्ड्स हटाने की वजह से रैंकिंग में ये बदलाव देखने को मिले हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया का पहला स्थान छिन गया है। शुक्रवार को आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में भारत को हटाकर ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 टीम बन गई है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम खिसककर तीसरे पायदान पर आ गई है। आईसीसी

Read More
Breaking News

करोना लॉकडाउन पर पीएम मोदी की मंत्री-अधिकारियों संग अहम बैठक, रेल-हवाई यात्रा पर चर्चा…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रियों व अधिकारियों के साथ लॉकडाउन व कोरोना की स्थिति पर एक अहम बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में रेल और हवाई यात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद हैं। यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि आज से दो दिन बाद यानी 3 मई को लॉकडाउन के दूसरे चरण की अवधि भी खत्म

Read More
Breaking News

162 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें किस राज्य में हुआ कितना सस्ता…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती की गई है। मई महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 की कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। इस कटौती के बाद दिल्ली में  14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 744 रुपये से घटाकर 581.50 हो गई है।  मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 579 हो गई है, जबकि पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 714.50 थी। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत

Read More
Breaking News

BIG NEWS : लॉकडाउन में चली पहली स्पेशल ट्रेन, 1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड हुई रवाना…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूर और छात्र देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हैं। मगर इस बीच सबसे बड़ी खबर ये है कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए रेलवे ने पहली स्पेशल ट्रेन खोल दी है। लॉकडाउन में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन आज यानी शुक्रवार को रवाना हो गई। बता दें कि लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के लिए यह किसी बड़े राहत से कम

Read More
Breaking News

चुनाव आयोग का फैसला, 27 मई से पहले होंगे महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव… खत्म होगा उद्धव का संवैधानिक संकट…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को फैसला किया कि महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव 27 मई से पहले होंगे। महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराने की गुजारिश की थी। गुरुवार शाम राजभवन की ओर से यह जानकारी दी गई थी। दरअसल, उद्धव ठाकरे इस समय विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं। वह बिना चुनाव लड़े ही राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन संविधान के अनुच्छेद

Read More
error: Content is protected !!