Monday, January 26, 2026
news update

Day: April 1, 2024

National News

शेफाली बी. शरण ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला

नई दिल्ली  भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी शेफाली बी. शरण ने सोमवार को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। शेफाली शरण 1990 बैच की अधिकारी हैं। तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के दौरान शेफाली बी शरण ने वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय जैसे मंत्रालयों के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो अधिकारी के रूप में मीडिया प्रचार कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत के चुनाव आयोग के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है।  

Read More
RaipurState News

नेता-पुलिस-पत्रकार का देह व्यापार रैकेट पकड़ाया, दो पीड़ितों से लाखों वसूले

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़ हो गया है। देह व्यापार के नाम पर पत्रकार, नेता और पुलिस ने मिलकर लोगों से लाखों रुपये वसूले हैं। शहर के ही दों पीड़ितों से 25 लाख रुपये की वसूली किए जाने का मामला आया सामने आया। जिसके बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं को पीड़ितों के घर में भेजा जाता था और उससे देह व्यापार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती

Read More
Politics

गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा हमला किया, दिल्ली का जिक्र कर बोले ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा

जोधपुर कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की रैली का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा हमला किया है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने राजस्थान के जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भ्रष्टाचार किया उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। अमित शाह ने कहा कि जो भ्रष्टाचार

Read More
Sports

हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए की 60 सदस्यीय दल की घोषणा

बेंगलुरु हॉकी इंडिया ने सोमवार को 1 से 7 अप्रैल तक चलने वाले मूल्यांकन शिविर के लिए 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, शिविर का आयोजन साई, बेंगलुरु में किया जा रहा है। 6 और 7 अप्रैल को चयन परीक्षण आयोजित कर 33 खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जो भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतराष्ट्रीय एक्सपोज़र टूर में हिस्सा लेंगे। पुणे में हाल ही में संपन्न 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद 60 खिलाड़ियों के कोर ग्रुप को शॉर्टलिस्ट किया गया

Read More
RaipurState News

लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा लड़ा रहे मुर्गा, गांव-गांव जा कर मांग रहे वोट

बस्तर/सुकमा. हमेशा से अपने बयानों के साथ ही लोगों के साथ हर माहौल में अपने आप को ढालने वाले कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी गांव-गांव घूमकर अपने लिए वोट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा रविवार को पुसपाल के बाजार में मुर्गा लड़ाई करते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि बस्तर में पहले चरण में चुनाव होना है, ऐसे में पार्टियों के द्वारा अपने लोकसभा

Read More
error: Content is protected !!