बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 9 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 9 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 9 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 10 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 10 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 10 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 10 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 10 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 10 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 10 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 11 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 11 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 11 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 12 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 12 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 12 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 13 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

Women Collector List: छत्तीसगढ़ में बदली प्रशासन की तस्वीर, 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ; आज के ट्रांसफर के बाद देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

Women Collector List: छत्तीसगढ़ में बदली प्रशासन की तस्वीर, 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ; आज के ट्रांसफर के बाद देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

रायपुर, 18 अगस्त। Women Collector List: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के साथ जिलों की कमान संभालने वाली महिला अधिकारियों की संख्या भी बढ़ गई है। 18 अगस्त को जारी तबादला आदेश में तीन और जिलों की जिम्मेदारी महिला IAS अधिकारियों को दी गई। इसके साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में कलेक्टर पद पर महिला प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी हो गई है। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे जिले शामिल हैं, जहां प्रशासनिक चुनौतियां और भौगोलिक परिस्थितियां काफी अलग हैं। इससे साफ है कि सरकार जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण पदों पर महिला अफसरों को जिम्मेदारी देने में लगातार भरोसा जता रही है।

3 जिलों में नई महिला कलेक्टर

18 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार जयश्री जैन (IAS 2016) को सक्ती जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे इससे पहले संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ थीं। वहीं तुलिका प्रजापति (IAS 2016) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हटाकर कबीरधाम (कवर्धा) का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा खेल एवं युवा कल्याण संचालक के रूप में कार्यरत तनुजा सलाम (IAS 2019) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इन 12 जिलों में महिला कलेक्टर

  1. बेमेतरा- प्रतिष्ठा ममगई
  2. कोंडागांव- नुपूर राशि पन्ना
  3. नारायणपुर- नम्रता जैन
  4. सूरजपुर- रैना जमील
  5. बलरामपुर- चंदन संजय त्रिपाठी
  6. कवर्धा- तुलिका प्रजापति
  7. बालोद- दिव्या मिश्रा
  8. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- संतन देवी जांगड़े
  9. सारंगढ़-बिलाईगढ़- पद्मिनी भोई साहू
  10. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- तनुजा सलाम
  11. सक्ती- जयश्री जैन
  12. कोरिया- रोक्तिमा यादव

चुनौतीपूर्ण जिलों में भी महिला अफसरों पर भरोसा

महिला IAS अधिकारियों को केवल शहरी या अपेक्षाकृत आसान जिलों की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। नारायणपुर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर और MCB जैसे चुनौतीपूर्ण एवं महत्वपूर्ण जिलों में भी महिला अधिकारियों को कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।खास बात यह है कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लगातार दूसरी बार महिला कलेक्टर की पदस्थापना हुई है। पहले तुलिका प्रजापति इस जिले की कलेक्टर थीं, अब उनकी जगह तनुजा सलाम को जिम्मेदारी दी गई है।

महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश

प्रशासनिक स्तर पर महिला अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपना सरकार के महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण पर भरोसे को दर्शाता है। जिला कलेक्टर के रूप में कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिला अधिकारियों के हाथों में हैं।