स्वच्छता मित्रों को ससम्मान गमछा पहना कर… राशन किट प्रदान किया…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

शंकर नगर सेक्टर 2 में आज दोपहर बड़े नाले की सफाई के दौरान सभी स्वछता मित्रो को ससम्मान गमछा पहना कर राशन किट प्रदान किया गया। साथ ही गर्मी से राहत देने हेतु छाछ, मिष्ठी, दही, पानी व स्वल्पहार प्रदान किया गया।

इस पुनीत कार्य मे छग पंजाबी सनातन सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्षद श्रीमति सुमन राम प्रजापति से सम्पर्क कर वार्ड में सफाई मित्रों के कार्य से प्रभावित होकर उनका सम्मान करने की इच्छा व्यक्त की थी।

इस दौरान सभा के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अरुण लूथरा , वरिष्ठ सदस्य जवाहर खन्ना, वरिष्ठ सदस्य भूषण टावरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान वार्ड पार्षद सुमन राम प्रजापति एवं नागरिक उपस्थित थे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!