बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 7 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 7 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 8 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 10 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए यादे ताजे की जब खट्टर की बाइक पर घूमते थे मोदी

गुरुग्राम
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए दिल्ली-एनसीआर को बड़ा तोहफा दिया। पीएम मोदी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ 9 हजार करोड़ की लागत से बनी सड़के के 19 किलोमीटर हिस्से का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इस दौरान बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुग्राम के पुराने टाइम को भी याद किया। उन्होंने खट्टर के साथ अपनी दोस्ती के दौर का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर घूमा करते थे।

पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के साथ हरियाणा के खट्टर सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने इनफ्रास्ट्रक्टर प्रॉजेक्ट्स में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तत्परता का जिक्र करते हुए सराहना की। पीएम ने कहा, 'हरियाणा के विकास के लिए जिस तरह मनोहर लाल जी दिन रात काम करते रहे हैं उसने राज्य में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का बड़ा नेटवर्क तैयार कर दिया है।'

देश में पहली बार ऐसी सड़क, द्वारका एक्सप्रेसवे क्यों है इतना खास

इसी दौरान पीएम मोदी ने मनोहर लाल खट्टर के साथ अपनी पुरानी दोस्ती और उस टाइम के गुरुग्राम को भी याद किया। पीएम ने कहा, 'मनोहर लाल जी और मैं बहुत पुराने साथी हैं। दरी पर सोने का जमाना था तब भी साथ काम करते थे। मनोहर लाल जी के पास एक मोटसाइकिल रहती थी। वह मोटरसाइकिल चलाते थे और मैं पीछे बैठता था। रोहतक से निकलता था और गुरुग्राम आकर रुकता था। हमारा लगातार हरियाणा का भ्रमण मोटसाइकिल पर होता था। मुझे याद है उस समय गुरुग्राम में मोटरसाइकिल पर आते थे, रास्ते छोटे थे। इतनी दिक्कत होती थी। आज मुझे खुशी हो रही है कि हम भी साथ हैं और आपका भविष्य भी साथ है।'

गौरतलब है कि पीएम मोदी और मनोहर लाल खट्टर राष्ट्रीय स्वंयसेवक के प्रचारक के तौर पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। हरियाणा में दोनों लंबे समय तक सामाजिक मुद्दों पर साथ काम कर चुके हैं। हरियाणा में जब खट्टर को सीएम बनाया गया तब भी दोनों की दोस्ती की खूब चर्चा हुई थी। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय शाम ढलने के बाद लोग इधर आने से बचते थे। टैक्सी ड्राइवर भी मना कर देते थे, इधर नहीं आना है। इस पूरे इलाके को असुरक्षित समझा जाता था। आज कई बड़ी कंपनियां यहां आकर अपने प्रॉजेक्ट्स लगा रही हैं। यह इलाका एनसीआर के सबसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल हो रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इससे एनसीआर का इंटीग्रेशन होगा। आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। द्वारका एक्सप्रेसवे जब मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस से जुड़ेगा तो नया अध्याय शुरू होगा।