शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 11 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 11 मिनट पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 11 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 11 मिनट पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 11 मिनट पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 1 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 1 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 1 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 2 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 2 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 3 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 4 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 4 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 5 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 5 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन
राष्ट्रीय

‘जहां BJP कमजोर, वहां ED मजबूत’; केजरीवाल और आतिशी पर क्राइम ब्रांच के ऐक्शन से RJD आगबबूला

पटना.

भाजपा पर कथित तौर पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार को गिराने के लिए 'आप' विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोप लगाने के बाद अरविंद केजरीवाल और आतिशी खुद ही घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'आप' नेताओं से दावों के सबूत देने को कहा है। हालांकि, मुश्किल वक्त में 'आप' को लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का साथ मिला है।

भाजपा पर 'आप' विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के आरोप के संबंध में दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी को नोटिस भेजे जाने पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भाजपा पर तंज कसा है।
आरजेडी सांसद ने कहा, ''मैं बार-बार इस पर आपत्ति जताता रहा हूं। ये ईडी नहीं है, ये सब नरेंद्र मोदी और अमित शाह कर रहे हैं। आप एक भी ऐसे राज्य का नाम नहीं बता सकते, जहां विपक्ष मजबूत हो और उस पर ईडी, सीबीआई या आईटी ने हमला न किया हो… जहां वे (भाजपा) कमजोर हैं, वहां ईडी मजबूत है, और उनकी ओर से कार्रवाई करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।''

क्राइम ब्रांच को घर पर नहीं मिलीं आतिशी
बता दें कि, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम भाजपा द्वारा 'आप' के विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास के आरोपों के संबंध में रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची थी। हालांकि, क्राइम ब्रांच को आतिशी अपने आवास पर नहीं मिलीं। बहरहाल, मंत्री ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस रिसीव करने का निर्देश दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम करीब आधे घंटे बाद वहां से निकल गई। भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''टीम आतिशी को नोटिस देने फिर जाएगी। वह आज सुबह अपने घर में मौजूद नहीं थीं।'' इससे एक दिन पहले क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देकर उनसे भाजपा की तरफ से 'आप' के सात विधायकों को खरीदने की कोशिश संबंधी उनके दावों की जांच में तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा था। केजरीवाल और आतिशी का आज रोहिणी में दो स्कूलों की नींव रखने का कार्यक्रम है।

केजरीवाल और आतिशी ने 27 जनवरी को दावा किया था कि भाजपा, 'आप' सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और अगले साल के विधानसभा चुनाव में टिकट की पेशकश कर उन्हें खरीदने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें झूठा और निराधार' बताया था और मुख्यमंत्री को उनके दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की चुनौती दी थी।