जब महिला के मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया में फैल गई तब कलेक्टर ने बताया…

इम्पेक्ट न्यूज. जगदलपुर।

जगदलपुर शहर की एक युवती का रायपुर एम्स में कोरोना का उपचार चल रहा है। इसी बीच आज सुबह शहर में यह खबर वायरल हो गई कि युवती की मौत हो गई है।

इसके बाद बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने दोपहर 12 बजे आडियो मैसेज जारी कर बताया कि युवती की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया में फैलाई जा रही है।

युवती फिलहाल रायपुर में उपचारार्थ भर्ती है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है जहां उसकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!