सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 3 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 4 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 4 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 4 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 4 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 4 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 4 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 5 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 5 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 5 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 5 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Big news

ये कैसी लापरवाही! एक ही सिरिंज से लगा दिया 39 छात्रों को कोरोना रोधी टीका… FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार…

इम्पैक्ट डेस्क.

मध्यप्रदेश के सागर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां एक ही सिरिंज से स्कूल के 39 बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का मामला सामने आया है। बच्चों के माता पिता के इस मामले की शिकायत करने के बाद पूरा माजरा सामने आया। 

दरअसल जिले के जैन हायर सेंकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्कूली छात्रों के लिए महाटीकाकरण अभियान के तहत कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ अभिभावकों ने वैक्सीनेटर को एक ही सिरिंज से सभी बच्चों को टीका लगाते हुए देखा, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जिला अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में एक मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद जितेंद्र अहिरवार के रूप में पहचाने जाने वाले वैक्सीनेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी ने  बताया कि टीकाकरण कराने वाले 15 साल और उससे अधिक उम्र के 39 बच्चे नौवीं से 12वीं कक्षा के थे। 

अभिभावकों के विरोध के बाद सागर के प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने मामले की जांच के लिए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ डीके गोस्वामी को भेजा। अधिकारी ने कहा कि मौके पर मौजूद लोगों ने गोस्वामी को बताया कि टीका लगाने वाले ने कथित तौर पर एक ही सिरिंज का इस्तेमाल 39 बच्चों को टीका लगाने के लिए किया था। अभिभावकों के विरोध के बाद अहिरवार मौके से फरार हो गया, सीएमएचओ ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो वह नहीं मिला। आरोपी ने फिलहाल अपना फोन बंद कर लिया है।

गोपाल गंज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अहिरवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाली लापरवाही या लापरवाही से) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं, कलेक्टर सिंघल ने बताया कि सीएमएचओ की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने संभागीय आयुक्त को विभागीय जांच कर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राकेश रोशन के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी 39 बच्चों की जांच की। सीएमएचओ डॉ. डीके गोस्वामी ने कहा कि उनमें से 19 की रिपोर्ट सामान्य पाई गई और शेष बच्चों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।