ना हम Advertiesment दिखाएंगे और ना ही Paid न्यूज… पाठकों की सुविधा के लिए गुगल एड भी रहेगा बंद…
इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।
चुनाव आयोग पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सीजी इम्पेक्ट न्यूज अपने पाठकों से यह वादा करता है कि पूरे चुनाव के दौरान हम ना तो किसी भी राजनैतिक दल से विज्ञापन लेंगे और ना ही किसी भी प्रकार की किसी पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने वाली खबरें परोसेंगे। हमारे राजनीतिक विश्लेषक भी पूरी तरह निष्पक्ष होकर राजनीतिक मुद्दों की समीक्षा करेंगे।
चुनावी घोषणा पत्र और राजनीतिक दलों के जुमलों से परे निष्पक्ष खबरों के लिए हमारा अपने पाठकों से वादा है। पाठकों को गुगल एड के चलते हो रही असुविधा को देखते हुए चुनाव कार्यक्रमों के संचालन तक गुगल एड को भी निष्क्रिय किया जा रहा है।
हमने अपने खबरों को लगातार अपडेट देने के लिए वाट्सएप पर एक चैनल बनाया है इससे सीधे कभी भी आप खबरें अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। खबरों की भीड़ के बीच यह प्रयास आपके लिए है।

हमने अपनी वेब साइट पर एक पेज अलग से बनाया है जिसमें चुनाव से जुड़ी हर खबर सीधे पढ़ी जा सकेगी…

नीचे क्लिक करें
