रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 53 मिनट पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 6 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 6 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी
छत्तीसगढ़

शत-प्रतिशत करें मतदान, दूसरों को भी करें प्रेरित : व्यय प्रेक्षक श्री आस्थानंद पाठक

रायपुर

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक श्री आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। व्यय प्रेक्षक श्री पाठक ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के लिए जागरूक करने शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मतदान का अधिकार मिला है। हमें ब्रिटिश काल में मतदान के अधिकार नहीं थे। कुछ संघर्ष के बाद सीमित लोगों को अधिकार दिए गए। उसके बाद संघर्ष किया गया और स्वतंत्रता के बाद सभी वर्ग के लोग को यह अधिकार मिला है। इसलिए हमें इसे अधिकार समझते हुए अवश्य मतदान करना होगा। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करें और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में भूमिका अदा करें। साथ ही दूसरों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि आज मतदाता जागरूकता के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर शपथ लिया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी के अलावा गांव-गांव में नरेगा मजदूर, स्कूल-काॅलेज के शिक्षक सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। डाॅ. सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करें। मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

एसएसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान जरूरी है। मतदाता जागरूकता का संदेश हर तरफ हो, इसके लिए आयोजन किए जा रहे है। लोकतंत्र की भागीदारी में मतदान आवश्यक है। मतदाता जागरूकता के इस आयोजन के लिए प्रशासन की टीम को धन्यवाद देता हूं। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस पर हजारों की संख्या में आज अधिकारी व कर्मचारी मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस अवसर पर दिव्यांग, तृतीय लिंग समुदाय और मुकबधिरों मतदान के लिए संदेश दिया। साथ ही सबसे अधिक उम्र के मतदाता श्री कन्हैया राम बंछोर और श्री आर. एस. गुप्ता ने भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने एक स्वर में मतदाता जागरूक के संदेष का नारे भी लगाए। पूरा टेरिस मतदाता जागरूकता के संदेश से गूंज उठा।