बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 3 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 3 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 4 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 4 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 4 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 4 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 4 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 5 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 5 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 5 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 5 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 5 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 6 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 6 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

Vasundhara Project : अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड, ‘वसुंधरा’ से 12.89 करोड़ पेज होंगे डिजिटल, मिनटों में मिलेगी नकल

Vasundhara Project : अब कागजों में नहीं, क्लिक पर मिलेंगे जमीन के रिकॉर्ड, ‘वसुंधरा’ से 12.89 करोड़ पेज होंगे डिजिटल, मिनटों में मिलेगी नकल

रायपुर, 20 सितंबर। Vasundhara Project : छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में ‘वसुंधरा’ परियोजना के तहत बड़े स्तर पर डिजिटल बदलाव की तैयारी है। परियोजना के अंतर्गत जिला और तहसील स्तर के राजस्व रिकॉर्ड रूम का आधुनिकीकरण करने के साथ पुराने और वर्तमान राजस्व अभिलेखों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित किया जाएगा। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इसके जरिए नागरिकों को प्रमाणित राजस्व दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

दंतेवाड़ा मॉडल से पूरे छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगी डिजिटल व्यवस्था

वसुंधरा परियोजना के लिए दंतेवाड़ा में लागू किए गए मॉडल को आधार बनाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में कियोस्क सेवाओं के जरिए बड़ी संख्या में नागरिकों ने राजस्व संबंधी सुविधाओं का लाभ लिया और जाति प्रमाण-पत्रों के वितरण समेत रिकॉर्ड संबंधी मामलों के निराकरण में तेजी लाई गई। इसी अनुभव के आधार पर अब प्रदेशभर में राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण की योजना तैयार की गई है।

12 करोड़ 89 लाख पेज होंगे डिजिटल, करोड़ों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड बैंक

परियोजना के तहत लगभग 12 करोड़ 89 लाख पृष्ठों के राजस्व अभिलेखों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित करने का खाका तैयार किया गया है। इसमें खसरा पांचसाला, B-1 रिकॉर्ड, नामांतरण एवं संशोधन पंजी, मिसल पंजी और अधिकार अभिलेख जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा निस्तार पत्रक, वाजिब-उल-अर्ज, रीनंबरिंग सूची, साधारण खसरा, नजूल शीट और व्यवर्तन पंजी को भी डिजिटल किया जाएगा।

AI और ब्लॉकचेन से रिकॉर्ड की सुरक्षा, खोज होगी आसान

वसुंधरा परियोजना में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का भी प्रावधान है। AI आधारित OCR और डॉक्यूमेंट क्लासिफिकेशन के जरिए पुराने दस्तावेजों को डिजिटल डेटा में बदला जाएगा, जबकि स्मार्ट सर्च की मदद से रिकॉर्ड को तेजी से खोजने की सुविधा विकसित की जाएगी। दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए डिजिटल हस्ताक्षर, QR और बारकोड जैसी व्यवस्थाओं के साथ ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षा प्रणाली प्रस्तावित है।

3-7 दिन की नकल अब मिनटों में मिलने का लक्ष्य

परियोजना पूरी तरह लागू होने के बाद वर्तमान में राजस्व अभिलेखों की नकल प्राप्त करने में लगने वाले समय को काफी कम करने का लक्ष्य रखा गया है। नागरिक वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, लोक सेवा केंद्र और कियोस्क के माध्यम से प्रमाणित अभिलेख प्राप्त कर सकेंगे। योजना के वित्तीय ढांचे में 65.41 करोड़ रुपए की एकमुश्त पूंजीगत लागत और 50 लाख रुपए वार्षिक परिचालन व्यय का प्रावधान बताया गया है।