Thursday, November 12, 2026
news update
District Narayanpur

दो ग्रामिणों की नक्सलियों ने की हत्या

नारायणपुर, 09 दिसम्बर। नाराणपुर जिले में नक्सलियों ने पिछले दो दिनों में दो लोगों की हत्या कर दी। जिसमें एक छोटे डोंगर के बैधराज का भतीजा शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर ने बताया कि छोटे डोंगर में स्थित शितला मंदिर में पूजा करने गए कोमल मांझी की आज नक्सलियों ने हत्या कर दी। कोमल मांझी पिछले एक साल से नक्सलियों के टारगेट में रहे। पुलिस ने सुरक्षा देने की पेशकस की उन्होंने मना कर दिया। घटना स्थल पर खदान की दलाली का आरोप लगाया।
अबूझमाड़ क्षेत्र के कोसपड़ा गांव में मुखबीर के आरोप में कल जनअदालत लगाकर धनाराम कर्मा की हत्या कर दी। पुलिस को मिले पर्चे में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।