तरनतारन (पंजाब)। आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले बुधवार को सिद्धू फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे सरपंच हरबरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सघन अभियान शुरू किया था। जानकारी के अनुसार, गांव जलोके (नजदीक गांव कोट बुद्धा) के हथाड़ इलाके में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके से दो पिस्तौल बरामद किए गए। एक आरोपी जिला तरनतारन का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा पड़ोसी जिले से संबंध रखता है। इस संबंध में थाना सदर पट्टी में नया मामला दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम और जिले के उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
You May Also Like
कांग्रेस पर साधा निशाना : रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने पर धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी बीजेपी…
impact desk
Comments Off on कांग्रेस पर साधा निशाना : रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने पर धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी बीजेपी…
सरगुजा में सचिन पायलट का हमला, खुद के लिए 15 वर्ष और सेना के जवानों को सिर्फ चार वर्ष दे रही BJP
admin
Comments Off on सरगुजा में सचिन पायलट का हमला, खुद के लिए 15 वर्ष और सेना के जवानों को सिर्फ चार वर्ष दे रही BJP
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने की मुलाकात
admin
Comments Off on मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने की मुलाकात
