बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 3 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 3 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 4 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 4 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 4 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 4 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 4 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 5 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 5 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 5 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 5 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 5 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 6 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 6 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राजनीति

दो पूर्व कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी जॉइन की, दीपक जोशी भी करेंगे घर वापसी

भोपाल
पन्ना के गुनौर से कांग्रेस विधायक रहे शिवदयाल बागरी और सागर जिले की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे ने सोमवार को भाजपा जॉइन कर ली। पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी भी एक बार फिर भाजपा जॉइन करेंगे। अलीराजपुर जिले में 6 बार सरपंच और 3 बार जनपद सदस्य रहे भील नेता कमरू भाई ने भाजपा जॉइन कर ली। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागर सिंह चौहान, सागर की लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेड़े मौजूद के सामने सदस्यता ली।

सागर की खुरई सीट से विधायक रहे अरुणोदय चौबे
बता दें कि अरुणोदय चौबे सागर जिले की खुरई सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। विधानसभा चुनाव में खुरई सीट से मुख्य दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव के कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस ने उन्हें खुरई में रक्षा राजपूत को प्रत्याशी बनाया था। इस लोकसभा चुनाव में अरुणोदय सागर सीट से कांग्रेस के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, हालांकि उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी उम्मीदवारी से कदम पीछे खींच लिए थे।

दोनों नेता ताकतवार: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी के पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अरुणोदय चौबे सशक्त और ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते है और शिवदयाल बागरी अनुसूचित जाति के बड़े नेता है।

आज नया अरुणोदय हुआ: सीएम मोहन यादव
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अरुणोदय जी के साथ आज नया अरुणोदय हुआ है। सागर की हमारी प्रत्याशी लता वानखेड़े जी आपकी प्रचंड जीत होगी। अलीराजपुर के कमरू भाई गौ शाला चलाते है, आप भी गौपाल और मैं भी गौपाल हूं।

इससे पहले सुरेश पचौरी हुए थे भाजपा में शामिल
इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी अपने कई समर्थको के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं, इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया था. इस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन पर नेहरू-गांधी परिवार को धोखा देने का आरोप लगाया था।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कहा कि अरुणोदय के साथ आज नया अरुणोदय हुआ है। सागर की हमारी प्रत्याशी लता वानखेड़ेजी आपकी प्रचंड जीत होगी। अलीराजपुर के कमरू भाई गौ शाला चलाते हैंं। आप भी गौपाल और मैं भी गौपाल हूं। बता दें अलीराजपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

बीजेपी की सदस्यता दिलाने के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि आज भाजपा में अभियान के तहत जिन्होंने सदस्यता ली है ऐसे पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे हैं। वे कांग्रेस में सशक्त नेता के तौर पर वे जाने जाते हैं। भाजपा के परिवार में उनका स्वागत करता हूं। गुन्नौर में कांग्रेस के विधायक रहे शिवदयाल बागरी का स्वागत करता हूँ।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, 2 जनपद अध्यक्ष, 6 बार सरपंच रहे भील समाज के बड़े नेता कमरू भाई अजनार बीजेपी में शामिल हुए है। वे गौशाला चलाते हैं। आज भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भाजपा के परिवार में शामिल होने वाले सभी भाइयों का अभिनंदन करता हूं।

अरुणोदय चौबे ने कहा मेरा नाम कांग्रेस की लिस्ट में था सागर से टिकट दिया जा रहा था, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा में जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा था कि सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। आज वापस परिवार में आ रहा। वे अपने पिता स्व.कैलाश जोशी की तस्वीर को भी वापस भाजपा कार्यालय लाने वाले थे। उन्‍होंने कांग्रेस छोड़ने के सवाल को टाल दिया था।
मोहन यादव और वीडी शर्मा ने दिलवाई सदस्‍यता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्‍यता ली।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

दीपक जोशी विधानसभा चुनाव से पहले मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे, इस दौरान वे पिता कैलाश जोशी की तस्वीर भी साथ ले गए थे इतना ही नहीं उन्‍होंने भाजपा सरकार पर पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने सरकार को भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर भी घेरा था।

खातेगांव से दिया था टिकट

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें खातेगांव से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं जब प्रत्याशी के तौर पर खातेगांव पहुंचे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका खासा विरोध किया था।

दीपक जोशी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2003 में बागली विधानसभा से लड़ा था और जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2008 और 2013 में हाटपिपलिया से चुनाव लड़ जीत दर्ज की। वे शिवराज सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे।