शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 46 मिनट पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 1 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 1 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 1 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली 1 घंटे पहले Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 2 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 2 घंटे पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 2 घंटे पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका 2 घंटे पहले NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 3 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 3 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 3 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 3 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 3 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 4 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 4 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 4 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 4 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 4 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला
राष्ट्रीय

त्रिपुरा कैबिनेट जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेगी: मुख्यमंत्री

त्रिपुरा कैबिनेट जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेगी: मुख्यमंत्री

भाजपा प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त संदेशखालि का दौरा करेगा

मणिपुर में आईआरबी शिविर से हथियार लूटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

अगरतला
 त्रिपुरा के सभी कैबिनेट मंत्री जल्द ही राम लला की पूजा करने के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार रात अगरतला से अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने अयोध्या तक विशेष ट्रेन की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।

अगरतला रेलवे स्टेशन पर अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद साहा ने कहा ‘अयोध्या में राम लला की पूजा करने के लिए त्रिपुरा से 400 से अधिक श्रद्धालुओं को ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना अच्छा लग रहा है।’

मुख्यमंत्री ने कहा ‘त्रिपुरा कैबिनेट का पांच फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर का दौरा करने का कार्यक्रम था, लेकिन भारी भीड़ के कारण इसे रद्द कर दिया गया। पूरी त्रिपुरा कैबिनेट जल्द ही अयोध्या का दौरा करेगी और राम लला की पूजा करेगी।’

भाजपा प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त संदेशखालि का दौरा करेगा

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी सांसदों की छह सदस्यीय एक समिति गठित की है जो शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि का दौरा करेगी जहां तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

क्षेत्र की कई महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित राशन घोटाले में शाहजहां के आवास पर छापेमारी करने गई थी जिस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। वह पिछले महीने से फरार है।

भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और अन्नपूर्णा देवी, सांसद सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व राज्यसभा के सदस्य बृजलाल समिति का हिस्सा हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वे शुक्रवार को संदेशखालि जाएंगे।

पार्टी ने कहा कि यौन शोषण और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं दिल दहला देने वाली हैं। उसने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

पार्टी ने दावा किया, ''पूरे राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।''

हालांकि, राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखालि के संबंध में झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व आरोपियों के खिलाफ उचित कदम उठा रहे हैं।

संदेशखालि में बृहस्पतिवार को लगातार आठवें दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर हैं और तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां तथा उनके कथित 'गिरोह' की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

मणिपुर में आईआरबी शिविर से हथियार लूटने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

इंफाल
 मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले के चिंगारेल में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के शिविर से हथियार लूटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आईआरबी के शिविर से लूटी गयी चार इंसास राइफल, एक एके घटक, एसएलआर की दो मैगजीन और 9एमएम गोला बारुद के 16 छोटे बक्से भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''13 फरवरी 2024 की रात को एक उग्र भीड़ द्वारा इंफाल ईस्ट, चिंगारेल में आईआरबी की पांचवीं बटालियन के हथियार लूटने की घटना के संबंध में, मणिपुर पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया और एक न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है।''

बहरहाल, पुलिस ने यह नहीं बताया कि हथियार कहां से बरामद किए गए या आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया गया।

चिंगारेल में आईआरबी की पांचवीं बटालियन के शिविर में उग्र भीड़ घुस आयी थी और वह हथियार तथा गोला बारुद लूटकर ले गयी थी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ''ग्रामीण स्वयंसेवकों'' ने भी चिंगारेल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित इंफाल ईस्ट जिले में पांगेई के मणिपुर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में घुसने का प्रयास किया।

पुलिस के एक बयान में कहा गया है, ''मंगलवार को, एमपीटीसी, पांगेई पर हमला करने की कोशिश कर रहे सशस्त्र उपद्रवियों सहित हिंसक भीड़ को पीछे हटाने के लिए सुरक्षा बलों को कानूनी बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।''