मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 1 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 1 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 10 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 10 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 10 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 11 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 11 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 11 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 11 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 11 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 11 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 11 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 12 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 12 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 12 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 12 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
छत्तीसगढ़

30 बरस के राजनीतिक जीवन में अनेक लोगों का इलाज कराया, जो आनंद इस काम में वो कहीं नहीं

रायपुर

स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एसोसिएशन की ओर से एंबुलेंस भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जूदेव से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री जूदेव से मैंने विनम्रता सीखी है। कार्यकतार्ओं के प्रति अपनापन सीखा है। उनके भीतर गहरा सेवा भाव था। मुझे भी यह सेवा भाव बहुत भाता है।

मरीजों के प्रति सेवा भाव में जो आनंद है। वह और किसी चीज में नहीं है। अपने 30 बरस के राजनीतिक जीवन में मैंने अनेक लोगों का इलाज कराया। यह मेरा सबसे बड़ा संतोष है। उन्होंने बताया कि राज्य मंत्री के रूप में एक ही बरस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आग्रह कर प्रधानमंत्री राहत कोष से 12 करोड रुपए की राशि से मरीजों का इलाज कराया।  डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में हर दूसरे तीसरे दिन उन्हें किसी मरीज के इलाज के लिए पत्र लिखता था। वे कहते थे कि  सबसे ज्यादा मरीजों के इलाज के लिए पत्र आपके पास से आते हैं। वे हमेशा मेरा आग्रह स्वीकार करते थे और मरीजों की इलाज के लिए तत्काल कार्रवाई कराते थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने श्री जूदेव का स्मरण करते हुए कहा कि श्री जूदेव मेरे राजनीतिक गुरु रहे और आज मैं जिस मुकाम पर हूँ वहाँ पहुंचने पर उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनसे मैंने राजनीति सीखी, विनम्रता सीखी, कार्यकतार्ओं से किस तरह व्यवहार करना चाहिए सब सीखा। मैं आप सभी एसोसिएशन के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मरीजों की सेवा के लिए एम्बुलेंस भेंट किया है। मुख्यमंत्र ने कुनकुरी में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए एक ट्रक ड्राइवर का किस्सा सुनाते हुए बताया कि दुर्घटना से ठीक होने के पश्चात ड्राइवर ट्यूमर से ग्रसित हो गया। ट्यूमर इतना बड़ा था कि ड्राइवर को ट्रक चलाने में भी परेशानी होने लगी और छिपाने के लिए हमेशा एक चादर ओढ़े रहता था।जब मुझे इस बात कि जानकारी हुई तो मैं उसे लेकर दिल्ली एम्स गया। वहाँ डॉक्टर्स की टीम ने 16 किलोग्राम का ट्यूमर उस ड्राइवर के शरीर से काटकर अलग किया और उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का पहला ऐसा मामला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो मुझे भी यह याद नहीं कि कितने लोगों का मैंने ईलाज करवाने में सहायता की। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि एम्बुलेंस भेंट करने का यह एक सराहनीय प्रयास है और बहुत ही अच्छा काम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनकी सोच है कि हम देश को फिर से विश्व गुरु बनाएं, फिर से यह देश सोने की चिडिया कहलाये और विकसित भारत की हमारी परिकल्पना साकार हो। इस दिशा में उनका प्रयास सार्थक भी हो रहा है। 2014 से पहले हमारे देश की इकोनॉमी 11 वें स्थान पर थी इन 10 वर्षों में 5 वें स्थान पर आ गयी और आगे 5 वर्षों में तीसरे स्थान पर होंगी। विकसित भारत की जब बात करते हैं तो हमें विकसित छत्तीसगढ़ की बात करनी होगी और विकसित छत्तीसगढ़ की बात करते हैं तो उनमें आप सबका योगदान जरूरी है। चाहे वह प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी हो चाहे उद्योगपति हो आप सभी का योगदान आवश्यक है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने पर ही मोदी जी के विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देता हूँ कि आपने गरीबों की सेवा और इलाज जैसे नेक कार्य के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहब, श्री राम प्रताप सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।