गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 12 मिनट पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 1 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 1 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 2 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 2 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 2 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 2 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 2 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 2 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 2 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 2 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 2 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 3 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 3 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 3 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
छत्तीसगढ़

वन विभाग ने गिद्धों के संरक्षण को बढावा देने के लिए कोडरमा में गिद्ध भोजनालय बनवाया, इस जगह की जा रही अनोखी पहल

रायपुर
वन विभाग ने गिद्धों के संरक्षण को बढावा देने के लिए कोडरमा में गिद्ध भोजनालय बनवाया है। यह जिले के तिलैया नगर परिषद के अंतर्गत गुमो में बनाया गया है। यहां गिद्धों को पशुओं के शव परोसे जाएंगे। इसको लेकर गोशाला और नगरपालिका के लिए प्रोटोकॉल बनाने की तैयारी की जा रही है। पशु शवों को गोशाला और नगरपालिका इलाके से लाया जाएगा। लेकिन इससे पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शव हानिकारक दवाओं से मुक्त है। प्रोटोकॉल तैयार होते ही रेस्तरां शुरू हो जाएगा।

वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने कहा कि गिद्ध रेस्तरां कोडरमा में गिद्धों की घटती आबादी को बढ़ाने का प्रयास है। भोजनस्थल पर बांस की बाड़ लगाई गई है, ताकि कुत्ते या सियार जैसे अन्य जानवर प्रवेश न करें और शवों को न खाएं। कोडरमा में पहले गिद्ध बहुतायत में पाए जाते थे। लेकिन प्रतिबंधित दवा डाइक्लोफेनाक के कारण गिद्धों की संख्या कम होने लगी है। यह दवा सूजन और बुखार के लक्षणों के इलाज के लिए पशुओं को दी जाती थी। बताते हैं कि डाइक्लोफेनाक-दूषित ऊतकों के संपर्क में आने के कुछ ही दिनों के भीतर गिद्धों के गुर्दे खराब हो जाते हैं और वे मर जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कोडरमा में यह पक्षी लगभग गायब हो गये थे। दो दशक से गायब होने के बाद इस इलाके में गिद्ध पिछले कुछ साल से फिर दिखने लगे हैं। साल 2019 के पूर्व एक भी गिद्ध यहां नहीं दिखते थे। बाद में उन्हें झुमरीतिलैया समेत अन्य इलाकों में फिर से देखा गया। साल 2022 में वन प्रभाग के बेसलाइन सर्वेक्षण में कोडरमा में कुल 138 गिद्ध पाए गये थे। साल 2023 में मार्च में इनकी संख्या 145 हो गई। साल 2024 का सर्वे जारी है।

क्या कहते हैं डीएफओ
डीएफओ सूरज कुमार सिंह बताते हैं कि वन विभाग ने गिद्धों को विलुप्त होने से बचाने के लिए कोडरमा जिले में रेस्तरां स्थापित किया है। गिद्ध रेस्तरां में गोशालाओं और नगरपालिकाओं की ओर से जमा किए गए पशुओं के शवों को परोसा जाएगा। एक हेक्टेयर जमीन पर गझंडी रोड गुमो में रेस्तरां खोला गया है। यह स्थान पक्षियों के भोजन स्थल के रूप में प्रचलित है। इस तरह के एक और रेस्तरां का विस्तार चंदवारा प्रखंड के बडकी करौंजिया में करने की योजना है।

विलुप्त होने का मंडरा रहा है खतरा
झारखड में गिद्धों की छह प्रजातियां पाई जाती है। इनमें जिप्स बेंगलेंसिस, जिप्स इंडिकस, जिप्स हिमालयन्स, इजिप्शियन, साईनेरियर और रेड हेडेड गिद्ध। इनमें से चार प्रजातियां जिप्स बेंगलेंसिस, जिप्स इंडिकस, जिप्स हिमालयन्स और इजिप्शियन गिद्ध कोडरमा में देखे गए हैं। सभी प्रजातियों पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है। हजारीबाग में 2008 में हुए सर्वे के अनुसार सिर्फ 150-200 के बीच गिद्ध पाए गए और उनके पांच बच्चे भी देखे गये थे। 2010 में इनकी संख्या 200-250 के बीच पाई गयी और 13 बच्चे देखे गए। 2013 में इनकी संख्या 250-300 के बीच होने का अनुमान लगाया गया। 2014 से 2019 तक इनकी संख्या लगभग 350 से 450 होने का अनुमान था। 2021 सर्वे के अनुसार इनकी संख्या लगभग 400 के आस-पास होने का अनुमान है। इनके घोसले सिर्फ हजारीबाग और कोडरमा में देखे जा रहे हैं।

गिद्धों का क्या है महत्व
गिद्ध मांसाहारी होते हैं और मृत पशुओं को खाकर धरती को साफ रखने, पर्यावरण को शुद्ध रखने का कार्य करते हैं। गिद्ध सड़े-गले मृत पशुओं को खाकर कई तरह की महामारी जैसे कॉलरा, एन्थ्रैक्स, रैबीज आदि से बचाते हैं। गिद्ध आहार शृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। ये हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखकर जैव-विविधता में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।