बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 3 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 3 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 4 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 4 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 4 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 4 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 4 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 4 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 4 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 5 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 5 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 5 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 5 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 5 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 6 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 6 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 6 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 7 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की‌ राजनांदगांव लोकसभा सीट‌ को लेकर खूब चर्चा, भूपेश बघेल के लिए कितनी मुश्किल या आसान है राजनांदगांव की सीट

रायपुर
छत्तीसगढ़ की‌ राजनांदगांव लोकसभा सीट‌ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है‌। चर्चा इसलिए क्योकि इस लोकसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनावी मैदान में उतर गए हैं। भाजपा की मजबूत राजनांदगांव लोकसभा सीट में कांग्रेस के भूपेश बघेल चुनाव में सेंधमारी करने की तैयारी में जुट गए हैं। बघेल के चुनाव लड़ने को लेकर राजनीति के जानकारों का मानना है कि बघेल की राजनंदगांव सीट से राह आसान नहीं है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का अभी भी दबदबा बरकरार है। इस सीट‌ से भाजपा साल 1999 से साल 2019 तक छह बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांच बार जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस ने सिर्फ एक बार ही खाता खोल पाई है। इस बार सबकी निगाहें राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले बघेल पर टिकी हैं।

भूपेश बघेल की लोकप्रियता भाजपा प्रत्याशी से ज्यादा, फीका पड़ सकता है मोदी का जादू
राजनांदगांव को बड़ी करीब से जानने वाले क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश सीमनकर ने लाइव हिंदुस्तान से बातचीत में बताया कि राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने की खबर के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। यहां भाजपा ने मौजूदा सांसद संतोष पांडे को एक बार फिर चुनाव के मैदान में उतारा है। क्षेत्र में संतोष पांडे की सक्रियता को लेकर लगातार जनता सवाल उठा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अगर भूपेश बघेल और संतोष पांडे की लोकप्रियता की बात करें तो भूपेश बघेल, भाजपा के संतोष पांडे की अपेक्षा ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। बघेल के कार्यकाल में राजनांदगांव लोकसभा सीट के भीतर दो नए जिले बनाए गए है। जिसका उन्हें लोकसभा के चुनाव में जरूर फायदा देखने को मिल सकता है। भूपेश बघेल संतोष पांडे की अपेक्षा राजनांदगांव सीट से मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं। इसके अलावा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अंदर आने वाली आठ विधानसभा में पांच विधानसभा पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। कहीं ना कहीं इसका फायदा लोकसभा के चुनाव में भूपेश बघेल को मिल सकता है। भूपेश बघेल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं, मुख्यमंत्री रहने के दौरान वह लगातार राजनांदगांव क्षेत्र में बेहद सक्रिय दिखाई दिए हैं। बघेल की सक्रियता और यहां की विधानसभा में बैठे उनके विधायक का फायदा भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा के चुनाव में मिल सकता है।

राजनांदगांव लोकसभा में अब तक किसका रहा दबदबा
छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट की‌ बात करें तो साल 1962 से लेकर 2019 तक हुए चुनाव में राजनांदगांव से‌ कई बार बाहरी प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा है। साल 1962 में खैरागढ़ के रहने वाले वीरेंद्र बहादुर यहां से चुनाव जीते थे। साल 1967 में खैरागढ़ की पद्मावती देवी चुनाव जीत कर सांसद बनी थी। साल 1971 में रामसहाय पांडे जो कि मुंबई के रहने वाले थे, उन्हें कांग्रेस ने यहां से टिकट दिया और वह सांसद बने थे। साल 1977 में मदन तिवारी सांसद बने थे। 1980 में खैरागढ़ के शिवेंद्र बहादुर सांसद बने थे। 1984 में दुर्ग के धरमपाल गुप्ता सांसद बने। 1992 में खैरागढ़‌ के शिवेंद्र बहादुर, 1996 में राजनांदगांव के अशोक शर्मा, 1998 में कांग्रेस पार्टी के मोतीलाल वोरा, 1999 में भाजपा के डॉ रमन सिंह, 2004 में भाजपा के प्रदीप गांधी, 2009 में भारतीय जनता पार्टी से मधुसूदन यादव, 2007 में कांग्रेस पार्टी के देवव्रत सिंह, साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी से अभिषेक सिंह, साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी के संतोष पांडे सांसद रहे हैं।

राजनांदगांव लोकसभा सीट में खैरागढ़ राजघराने का रहा कब्जा
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए चुनाव में सबसे ज्यादा छह बार खैरागढ़ क्षेत्र से सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। हमेशा से ही राजनांदगांव लोकसभा सीट में खैरागढ़ राज परिवार का कब्जा रहा है। राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले वीरेंद्र बहादुर सिंह ने अपना पहला चुनाव साल 1962 में जीता था। उनके बाद उनकी पत्नी पद्मावती देवी 1967 में सांसद चुनकर लोकसभा पहुंची थी। वही 1980, 1984 और 1992 में खैरागढ़ राज परिवार के शिवेंद्र बहादुर सांसद रहे हैं। इसके बाद साल 2007 में हुए उपचुनाव में खैरागढ़ राज्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले देवव्रत सिंह सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।