मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 37 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 39 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 48 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 50 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 55 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
मनोरंजन

द रेलवे मैन ने रचा इतिहास, बनी नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल भारतीय सीरीज

द रेलवे मैन ने रचा इतिहास, बनी नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल भारतीय सीरीज

राजा शिवाजी से धमाल मचाने आने रहे रितेश देशमुख, पोस्टर हुआ रिवील

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने डांस से फ्लोर पर लगाई आग, यिमी यिमी गाना हुआ रिलीज

मुंबई
 यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की पहली वेब सीरीज द रेलवे मैन ने दुनियाभर में अपना डंका बजाया और यह दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही।भयावह भोपाल गैस त्रासदी को पर्दे पर दर्शाती यह सीरीज रिलीज के बाद से ही वाहवाही बटोर रही है और सितारों के प्रदर्शन को भी सराहा जा रहा है।अब इस सीरीज ने इतिहास रच दिया है और यह नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल भारतीय सीरीज बनकर उभरी है।सच्ची कहानी को पेश करती द रेलवे मैन ने 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी। इसे दुनियाभर में काफी पसंद किया गया है तो यह अब 3 महीनों बाद भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

दरअसल, सीरीज ने 3 महीनों से वैश्विक सूची में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। यह वैश्विक स्तर पर तीसरा स्थान हासिल करने के साथ ही भारत की नेटफ्लिक्स पर आई सबसे सफल सीरीज बन गई है।नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने खुशी जताते हुए कहा, यशराज फिल्म्स वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस कहानी के लिए नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ साथ आए थे। रेलवे मेन ने देश में लगातार 100 दिनों तक हमारी शीर्ष 10 सीरीज की सूची में अपनी जगह बनाई रखी है, जो किसी भी भारतीय सीरीज से ज्यादा है।मोनिका का कहना है कि नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ साथ में अच्छी फिल्में और सीरीज बनाने के लिए उत्सुक हैं।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि वाईआरएफ और नेटफ्लिक्स इस उपलब्धि के बाद से काफी रोमांचित हैं।वह कहते हैं, यह हमारे रचनात्मक सहयोग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह उपलब्धि हमें कठिन लक्ष्य निर्धारित करने और साथ में मिलकर इतिहास रचने के लिए प्रेरित करती है।उनका कहना है कि सीरीज को देखकर दर्शकों की जो उनकी भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, वो ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।द रेलवे मैन यशराज की पहली सीरीज है तो इसी के साथ शिव रवैल ने निर्देशन क्षेत्र में कदम रखा है।

इस सीरीज में दिखाया गया है कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से कैसे जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिसके बाद भारतीय रेलवे के कर्मचारी लोगों की जान बचाने के लिए आगे आए थे।सीरीज में केके मेनन, आर माधवन, जूही चावला, बाबिल खान और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।मध्य प्रदेश के भोपाल में 2 दिसंबर, 1984 की देर रात को लापरवाही के चलते यूनियन कार्बाइड कंपनी के कारखाने से जहरीली गैस निकली और हवा में घुल गई थी। इस जहरीली गैस के चलते ही 15 हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई थीं।

 

राजा शिवाजी से धमाल मचाने आने रहे रितेश देशमुख, पोस्टर हुआ रिवील

मुंबई
 रितेश देशमुख बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं. अपने अब तक के करियर में रितेश ने कॉमेडी से लेकर रोमांटिक और विलेन हर तरह के किरदार निभआए है. वहीं अब रितेश डायरेक्शन में भी शानदार काम कर रहे हैं. एक्टर के निर्देशन में बनी पहली मराठी फिल्म वेद हिट रही थी. अब वह राजा शिवाजीÓ का भी निर्देशन करने जा रहे हैं.रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं. एक्टर फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर शेयर किया है.

रितेश ने कैप्शन में मराठी में लिखा, इतिहास के गर्भ में एक ऐसी शख़्सियत ने जन्म लिया, जिसका अस्तित्व नश्वरता है. एक छवि, एक किंवदंती, जो ज्वलंत प्रेरणा की एक शाश्वत भट्टी थी. छत्रपति शिवाजी महाराज.. सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं हैं. ये साढ़े तीन सौ साल की एक अनुभूति है, असाधारण वीरता की एक चिंगारी है.. हर किसी के दिल में उगता हुआ आशा का एक महान सूरज है.रितेश देशमुख के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मराठी और हिंदी में रिलीज की जाएगी. मुंबई में फिल्म कंपनी के साथ साझेदारी में जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित होगी. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमैटोग्राफर, संतोष सिवन इस फिल्म के साथ मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत करेंगे.

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने डांस से फ्लोर पर लगाई आग, यिमी यिमी गाना हुआ रिलीज

मुंबई
 बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जिन्होंने अपने एक्टिंग और डांसिंग टैलेंट से फैंस को खूब एंटरटेन किया है. उनके डांस के तो लोग दीवाने हुए जाते हैं. अब एक्ट्रेस का नया गाना भी जारी किया जा चुका है. इस गाने में भी जैकलीन ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी हैं.यूं तो जैकलीन काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करने का वह कोई मौका नहीं जाने देती. अब वह एक धमाकेदार गाना लेकर आ गई हैं. जी हां यिमी यिमी गाना रिलीज हो गया है.

 इस गाने में जैकलीन अपने अलग अलग डांस मूव्स से फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रही हैं. इस गाने को टायक और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है.जैकलीन के इस गाने को पियूष और शाजिया ने डायरेक्ट किया गया है. गाने को डीएमएफ फ्ले यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और दर्शक इसको काफी पसंद कर रहे हैं. इस धमाकेदार गाने जैकलीन अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं. गाने को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

जैकलीन का गाना यिमी यिमी गाना सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस के फैंस उनके इस गाने पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. अपने अलग अलग डांस मूव्स से एक्ट्रेस फ्लोर पर आग लगाती नजर आ रही हैं. यह गाना, एक शानदार ग्लोबल कोलैबोरेशन है, जिसने सामने आते ही दुनिया भर के फैन्स के दिलों को जीत लिया है.