viral news

एक किलो आलू की कीमत है ₹50000… आखिर इसमें क्या है खूबी कि दुनिया में है सबसे महंगा…

इम्पैक्ट डेस्क.

आश्चर्य किंतु सत्य: एक किलो आलू का भाव अधिकतम कितना हो सकता है? सबके लिए सहज सब्जियों के राजा के रूप में प्रसिद्ध एक किलो आलू के लिए अगर आपसे कोई 50000 रुपये मांगे तो उसे क्या कहेंगे? जाहिर है, कहेंगे कि आलू है या सोना? वह भी तब, जब अपने देश में 12 अप्रैल 2023 को सबसे सस्ता आलू जलपाईंगुड़ी में 7 रुपये किलो और सबसे महंगा शमाटर में 60 रुपये था।

जी हां। दुनिया में आलू की एक ऐसी किस्म भी है, जो सोने के भाव बिकती है। आपको एक किलो आलू के लिए ₹40,000-50,000 खर्च करने पड़ेंगे। चलिए अब इस राज से पर्दा उठा देते हैं। आलू की इस दुर्लभ किस्म का नाम है Le Bonnotte आलू। यह एक असाधारण दुर्लभ किस्म है, जो साल में केवल 10 दिनों के लिए उपलब्ध होती है। यह फ्रांस में Ile De Noirmoutier द्वीप पर पैदा होता है।

क्यों इतनी है कीमत

दरअसल जो चीज इसे अलग करती है, वह यह है कि यह केवल 50 वर्ग मीटर की रेतीली भूमि पर उगाई जाती है। प्राकृतिक खाद के रूप में समुद्री शैवाल और शैवाल का उपयोग किया जाता है। यह इसे दुनिया का सबसे महंगा आलू बनाता है।

कैसा है स्वाद

स्वाद की बात करें तो Le Bonnotte आलू में नींबू के स्वाद के साथ-साथ थोड़ा नमक और अखरोट का भी स्वाद है, जो इसे अन्य आलू किस्मों से अलग करता है। इतना ही नहीं यह अपनी नाजुक प्रकृति के लिए जाना जाता है। यह हर साल केवल एक सप्ताह के लिए व्यक्तिगत रूप से चुने जाते हैं। इन आलूओं को उनके छिलके के साथ सेवन करने की सलाह दी जाती है। द्वीप पर 10,000 टन आलू की कुल फसल में से केवल 100 टन ला बोनेट आलू है, जिससे उसका रेट हाई है। इस दुर्लभ आलू को सावधानी से चुनने के लिए लगभग 2,500  लोग सात दिन तक लगे रहते हैं।

error: Content is protected !!