Big news

यूक्रेनी शहर के मेयर को रूस ने किया रिहा… बदले में 9 रूसी सैनिकों को करवाया आजाद…

इंपैक्ट डेस्क.

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 22वें दिन भी जंग जारी है। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे।

पुतिन युद्ध अपराधी: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी के रूप में बताया है। वहीं बाइडन के बयान पर रूस राष्ट्रपति कार्यालय ने कड़ी आपत्ति जताई है।

error: Content is protected !!