काम की तलाश में तमिलनाडु गया था मजदूर… भूख से हुई मौत…
इंपेक्ट डेस्क.
भूख से छत्तीसगढ़ के एक मजूदर की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर जशपुर का रहने वाला है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन बगीता पुलिस के साथ रवाना हुए हैं।
जानकारी के अनुसार मजदूर काम की तलाश में तमिलनाडु गया था। जहां एक निजी कंपनी में काम के दौरान बंधक बनाया लिया था। किसी तरह से कंपनी से भागकर पैदल ही जशपुर आ रहा था।
करीब 25 दिनों से पैदल चल रहा था। वहीं अब परिजनों को मजदूर के मौत की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस मजदूर का शव लेने परिजनों के साथ निकली है।
बता दें कि बीते दिनों तमिलनाडु में छत्तीसगढ़ के कुछ मजदूरों के बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अलर्ट मोड में आई पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं अब एक मजदूर की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। फिलहाल शव मिलने के बाद बगीचा पुलिस इस मामले में मीडिया को बयान देगी।
