Breaking NewsGovernmentState News

इंतजार की घड़ियां खत्म… आज शाम देखिए ईडी के छापों के बाद सबसे पहले सर्वे का रिजल्ट…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव महज छह माह की अवधि शेष है। ऐसे समय में मौजूदा सरकार के कामकाज और ईडी के छापों के बाद बने माहौल में जनता क्या सोच रही है? यह जानने के लिए एक सर्वे करवाया गया था। जिसमें दस सवाल दिए गए थे। इन सवालों को लेकर दस दिन पहले चार अप्रेल को गुगल फार्म के लिंक सीधे आम पाठकों को शेयर किए गए थे। इस सर्वे में आपकी बड़ी संख्या में भागीदारी ने सर्वे की प्रामाणिकता को बल दिया है। इसके लिए हम आपके शुक्रगुजार हैं। (This survey organize by hyreusinfra.com)

चुनावी साल है तो निश्चित तौर पर हर कोई यह जानना चाहता है कि —

  • जनता के मन में क्या चल रहा है?
  • जनमत के लिए क्या सरकार की छवि काम करेगी या मुख्यमंत्री का चेहरा?
  • सरकार पर ईडी की जांच से उपजे हालात में जनता क्या सोच रही है?
  • छापों को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है जनता इसे किस रूप में देख रही है?

हम एक बार फिर विश्वास दिलाना चाहते हैं कि इस सर्वे के दौरान आम पाठकों में आपकी किसी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी ना तो जमा की गई है और ना ही किसी की प्रतिक्रिया को व्यक्तिगत तौर पर प्रदर्शि​त किया जाएगा।

सर्वे में पूछे गए सभी सवालों के परिणाम प्रतिशत में प्रदर्शित होंगे। जिसका विश्लेषण रिजल्ट के साथ ही दिया जाएगा।

सर्वे के दौरान पूछे गए सवाल नीचे पीडीएफ में देखें…

सर्वे-Google-Forms

अगर आपने नहीं दिया है जवाब तो अब भी दे सकते हैं…. इसके लिए नीचे दिए गए लिंक तस्वीर पर क्लिक करें

error: Content is protected !!