Big news

मच्छर वाला कॉइल जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से डेढ़ साल के बच्चे सहित 6 की चली गई जान… 3 की हालत गंभीर…

इम्पैक्ट डेस्क.

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार के छह लोग अपने घर के अंदर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मच्छर वाले कॉइल और गद्दे में आग लगने से फैले धुएं में परिवार के 6 लोगों को दम घुट गया तो 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रात को कमरे में मच्छर भगाने के लिए मॉर्टिन जलाकर सोए एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पास के ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल फर्स्ट फ्लोर का एक कमरा है जिसमें कुल 9 लोग सो रहे थे। मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और एक 1डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। वहीं, 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें एक 15 साल की लड़की भी है। एक शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

error: Content is protected !!