Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए कलेक्टर…नवीन धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुँचे थे कलेक्टर…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

मौका था नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ होने वाला है जिसकी तैयारी का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर विनित नंदनवार ने खाट पर बैठकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्या को जाना। साथ ही धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश भी दिए।

फोटो- ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर व अधिकारीगण।

आज कलेक्टर विनित नंदनवार छिंदगढ़ ब्लाक के दौरे पर थे। और नेतानार धान खरीदी केंद्र जिसका शुभारंभ कार्यक्रम होना है जिसकी तैयारी का जायजा लेने पहुँचे कलेक्टर विनित नंदनवार ने ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए खाट पर बैठे। और ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के बारे में जाना और गांव में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। और उनकी समस्या को दूर करने की बात कही। वही उसके बाद कलेक्टर विनित नंदनवार ने पुसपाल धान केंद्र जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नभ एल स्माइल, श्याम सिंह चौहान मौजूद रहे।

फोटो- पुसपाल केंद्र का निरीक्षण।

ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद

वही नेतानार में इस साल नवीन धान खरीदी केंद्र खोला गया। जहां आगामी 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने पर ग्रामीणों ने मंत्री कवासी लखमा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!