Thursday, November 12, 2026
news update

Three Naxalites arrested

RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा बलों ने विस्फोटक भी पकड़ा

बीजापुर. बीजापुर में गंगालुर इलाके से सुरक्षाबल के जवानों ने तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जवानों ने पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे विस्फोटक भी बरामद किये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना गंगालुर व डीआरजी की संयुक्त पार्टी गंगालुर क्षेत्र के नैनपाल, एड्समेटा व मल्लूर की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। अभियान से वापसी के दौरान नैनपाल व पुलसुमपारा गंगालुर के बीच पुलिस पार्टी को देखकर छिपते हुए भाग रहे तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Read More
RaipurState News

छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम और जिलेटिन की छड़ बरामद

बीजापुर. गंगालुर पुलिस, डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जवानों ने बुरजी पुसनार के जंगल से तीन नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी ने बुरजी पुसनार के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुरजी पुसनार के जंगल से जगती पुनेम उर्फ जकती उर्फ भीमा पिता लखमा पुनेम निवासी वड्डे पारा पुसनार, सुकारू पुनेम उर्फ सुखराम पिता मासा

Read More