Thursday, November 12, 2026
news update

Shrimahakal Lok

Madhya Pradesh

शिल्पकारों द्वारा बनाई गई मूर्तियां उत्कृष्ट : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

उज्जैन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक में पाषाण की मूर्तियों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों से मिलकर संवाद किया और उनके द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों को उत्कृष्ट बताया। राष्ट्रपति से शिल्पकार ईश्वर चन्द्र महाराणा, शिल्पकार आदित्य महाराणा, शिल्पकार सुरेश कुमार ओझा, शिल्पकार अक्षय कुमार महाराणा से त्रिवेणी सभा मण्डपम में भेट कर संवाद किया। सभी शिल्पकार ओड़िशा प्रदेश के पुरी जिले के रहने वाले हैं। जब राष्ट्रपति ने शिल्पकारों से संवाद किया तब सभी शिल्पकार काफी उत्सुक थे। खुशी से उनकी आँखे भर आई।

Read More