Serious allegations against the captain

cricket

कप्तान पर गंभीर आरोप: जूनियर खिलाड़ियों संग करती थीं बदसलूकी, तेज गेंदबाज का खुलासा

नई दिल्ली बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम से बाहर चल रहीं तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा अपनी टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोटी को लेकर किया है। जहांआरा ने दावा किया है कि कप्तान सुल्ताना अपनी जूनियर खिलाड़ियों को खूब पीटती हैं और ये कोई नई बात नहीं है। आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में बांग्लादेश की टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। इसके बाद जहांआरा आलम ने बड़े आरोप कप्तान पर लगाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Read More