Thursday, November 12, 2026
news update

Roshan Singh

Madhya Pradesh

रोशन कुमार सिंह को उज्जैन का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया

उज्जैन मध्यप्रदेश में नौ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आदेश में चार जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। नए आदेशों में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को बनाया गया है। रोशन कुमार सिंह 2022 में उज्जैन नगर निगम आयुक्त का कामकाज संभाल चुके हैं। रोशन कुमार सिंह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद उन्हें 2022 में उज्जैन नगर निगम कमिश्नर पद पर पदस्थ किया गया था।

Read More