police

Madhya Pradesh

इंदौर में ड्यूटी पर तैनात टीआई की मौत, सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

भोपाल/इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के दिन ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक के सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यहां आने से पहले ही हार्ट अटैक के कारण इनकी मौत हो चुकी है। पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप

Read More
Madhya Pradesh

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुरैना में 6.2 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, ट्रक से भेजा जा रहा था दिल्ली

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल्ली जा रहे एक ट्रक से 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का कम से कम 30 क्विंटल गांजा जब्त किया गया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने पीटीआई को बताया कि महाराष्ट्र से आ रहे वाहन को गुरुवार देर रात मुरैना के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सवितापुर के पास रोका गया। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत 6.2 करोड़ रुपये उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली

Read More
Madhya Pradesh

MP पुलिस महू हिंसा के बाद अलर्ट पर, राजधानी में निकाला फ्लैग मार्च, होली पर पूरे शहर में 1000 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात

 भोपाल इंदौर के महू कस्बे में हुई हिंसा के बाद मध्यप्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है. खासकर राजधानी भोपाल में आगामी होली के त्योहार और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल है.   मंगलवार को भोपाल पुलिस ने पुराने शहर में लंबा फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें मोती मस्जिद, सदर मंजिल, काजी कैंप समेत 25 से ज्यादा

Read More
Madhya Pradesh

देवास :युवकों का मुंडन कर जुलूस निकालने का गरमाया मामला, विधायक ने एसपी से की मुलाकात

देवास भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की खुशी में हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ देवास पुलिस ने सख्त कार्रवाई की. पुलिस ने हुड़दंगियों का मुंडन करवाया और फिर जुलूस निकाला. इसके चलते युवक अपना मुंह छिपाते नजर आए. ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद रविवार रात देवास शहर के एबी रोड़ स्थित सयाजी द्वार पर भारी भीड़ जमा हो गई थी. जीत की खुशी में उत्साहित लोग बम-पटाखे फोड़ने लगे. इससे राहगीर और वाहन चालक घबरा गए. कई वाहन चालक बड़ी मुश्किल

Read More
Madhya Pradesh

महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर देर रात पथराकी गई,NSA के तहत केस दर्ज

 महू दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया। महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर रविवार देर रात पथराव और आगजनी की गई। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने जीत के जश्न में नफरत घोलने वालों पर ऐक्शन तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा

Read More