यूपी के मजदूरों को बस छोड़ कर भाग गई… भूख से बिलखते मजदूरों को पुलिस ने दिया बिस्किट-चाय…
इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर। तेलीबांधा थाने के सामने उत्तर प्रदेश के बस्ती से लाए गए करीब 100 मजदूरों को बस छोड़ कर भाग गई है। यह मजदूर बागबाहरा जाने वाले थे। लेकिन बस ने तेलीबांधा थाने के सामने उतार दिया। मजदूरों के साथ छोटे-छोटे बच्चे हैं। बच्चे भूखे बिलख रहे हैं। तेलीबांधा टीआई मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने मजदूरों के लिए पानी और बिस्किट का इंतजाम कर दिया है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद से बस आ रही है, जो इन मजदूरों को लेकर बागबाहरा तक जाएगी। स्मार्ट
Read More