Thursday, November 12, 2026
news update

India reiterates

National News

भारत ने आपदा जोखिम कम करने पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढाने का आह्वान किया

नई दिल्ली  भारत ने आपदाओं से जोखिम को कम करने से संबंधित सेंडाई फ्रेमवर्क के प्रति वचनबद्धता दोहराते हुए वैश्विक स्तर पर आपदा से बचाव के लिए ज्ञान साझा करने, प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है। गृह मंत्रालय ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक बेलेम, ब्राजील में आयोजित जी-20 की आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह (डीआरआरडब्ल्यूजी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

Read More