Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update

bjp chhattisgarh

District Janjgir ChanpaState News

मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत भाजपा नेता किरण पहुंचे सक्ती

हितग्राहियों से मिल सुनी समस्या, कांग्रेस की गलत नीतियों से लोगो को कराया अवगत इम्पेक्ट न्यूज़। सक्ती। पूरे प्रदेश में भाजपा पीएम आवास को लेकर आंदोलनरत है, वहीं घर घर जाकर पीएम आवास से वंचितों से मिल रही है, इसके लिए प्रदेश भाजपा द्वारा लोकसभा स्तरीय प्रभारियों की भी नियुक्त की हैं। इसी कड़ी में जांजगीर लोकसभा के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के गांव अचानकपुर पहुंच मोर आवास मोर अधिकार अन्तर्गत प्रभारी किरण देव पहुंचे वहीं कमल सिदार और जया सिदार सहित दो दर्जन से अधिक हितग्राहियों से मिले। बता दें

Read More
Breaking NewsDistrict KankerMuddaState News

वर्मी—कुर्मी, #ED-CD और सिंहदेव—हसदेव फार्मुला के 2023 का मैदान मारने की तैयारी में लगी भाजपा को भानुप्रतापपुर में झटका… देहव्यापार के इस संगीन मामले में छत्तीसगढ़ सरकार पर भी आंच…!

भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव चल रहा है। इस उपचुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने अपने लिए 2023 के चुनाव की बुनियाद रखने वाला बनाने की तैयारी की थी। इस तैयारी को फिलहाल भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर लगे बलात्कार के आरोप से झटका लगा है। भाजपा बावजूद इसके मैदान छोड़ने की बजाय ज्यादा आक्रामक होकर मैदान में उतर रही है। पार्टी के कर्ताधर्ता साफ—साफ यह बता रहे हैं कि किसी व्यक्ति के बारे में लोगों की राय ज्यादा महत्वपूर्ण होती

Read More
District BeejapurState News

कंगाली की दहलीज पर छत्तीसगढ़, बीजापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सरकार पर जुबानी प्रहार, कहा-भाजपा मजबूत, 2023 में सरकार तय…

इम्पेक्ट न्यूज़। बीजापुर। प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहले बस्तर प्रवास के तीसरे दिन बीजापुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर जुबानी हमला बोलते कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से छत्तीसगढ़ आज कंगाली की दहलीज पर पहुँच चुका है। राज्य को 51 हजार करोड़ का कर्जदार इस सरकार ने बना दिया है। साँव का कहना था कि इस सरकार ने एक जनघोषणा पत्र में जनता को नई उम्मीदें दिखाकर बेबकूफ बनाने के सिवाय कोई दूसरा काम नही किया। हाथ मे गंगाजल लेकर वादा

Read More
District BeejapurPoliticsState News

सत्ता की चाबी तलाशने साव-चंदेल का पहला दौरा… 50-50 पर अटकी बीजापुर सीट पर आज संगठन की जोर आज़माइश

इम्पेक्ट न्यूज़। बीजापुर। बस्तर में सत्ता की चाबी तलाशने पहुँचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत प्रदेश महामंत्री बनाये गए पूर्व मंत्री केदार कश्यप आज शुक्रवार को बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन में हुए बड़े बदलाव के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व का यह पहला बीजापुर दौरा है, जिसे अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। 2018 विधानसभा चुनाव से पहले लगातार दो चुनाव में भाजपा ने बीजापुर सीट से जीत का स्वाद चखा था, लेकिन

Read More
Breaking NewsEditorialPolitics

तो क्या छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपनी रणनीति का ऐलान कर दिया है… आदिवासी नहीं अब ओबीसी वोटबैंक लक्ष्य…

सुरेश महापात्र। त्वरित टिप्पणी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन अपने संगठन का सबसे बड़ा बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश में संगठन की कमान आदिवासी के स्थान पर पिछड़ा वर्ग के हाथ सौंप दी गई है। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन प्रमुख की भूमिका में थे। उनकी जगह पर बिलासपुर से सांसद अरूण साव को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। विष्णु देव साय भले ही आदिवासी वर्ग से आते हैं पर संगठन की भाषा में वे पूर्व मुख्यमंत्री डा.

Read More