गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 7 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 7 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 7 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 7 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 7 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 7 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 7 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 8 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 8 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 9 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 9 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 9 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 9 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 10 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 10 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 10 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 10 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 11 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 11 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 11 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
स्वास्थ्य

एप्लास्टिक एनीमिया के लक्षण और कारण: जानें सब कुछ

शरीर में खून की कमी को एनीमिया से जोड़कर देखा जाता है। हीमोग्‍लोबिन का स्‍तर कम होने पर यह बीमारी होती है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी हो रही है, तो आप इसे सिर्फ एनीमिया समझकर इग्‍नोर न करें। हार्मोन और खून की कमी के कारण होने वाली यह समस्‍या अप्लास्टिक एनीमिया का संकेत हो सकता है। जी हां, यह बीमारी दो से तीन साल पहले ही अस्तित्व में आई है, जिसने डॉक्‍टर्स तक को हैरान कर रखा है।

दरअसल, अप्‍लास्टिक एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर नए ब्‍लड सेल्‍स का उत्‍पादन बंद कर देता है। इस स्थिति में बोन मैरो में ब्‍लड बनने में दिक्‍कत आती है, जिससे व्‍यक्ति को कमजोरी और थकावट महसूस होती है। ज्‍यादा दिनों तक इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह बीमारी एनीमिया से ज्‍यादा घातक हो सकती है। आइए जानते हैं क्‍या होती है अप्लास्टिक एनीमिया, इसके कारण और लक्षणों के बारे में।
 
अप्लास्टिक के लक्षण

अप्लास्टिक एनीमिया के लक्षण

​- थकान होना
​- सांस लेने में तकलीफ
​- अचानक धड़कन का बढ़ जाना
​- त्‍वचा पर पीलापन आना
​- बार-बार संक्रमण होना
​- नाक या मसूड़ों से खून आना
​- चक्‍कर आना, सिरदर्द या बुखार

​अप्लास्टिक एनीमिया का कारण

​बोन मैरो के अंदर स्‍टेम सेल्‍स रेड सेल्‍स, व्‍हाइट सेल्‍स और प्लेटलेट्स बनाने का काम करती हैं। लेकिन अप्लास्टिक एनीमिया की स्थिति में स्‍टेम सेल्‍स को नुकसान पहुंचता है, जिससे बोन मैरो लगभग खाली हो जाता है। इसके चलते व्‍यक्ति में अनियंत्रित रक्‍त स्‍त्राव होता है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। कीमोथेरेपी, प्रेग्‍नेंसी, विषैले रसायनों के संपर्क में आना, वायरल इंफेक्‍शन, खास दवाओं का उपयोग, ऑटोइम्‍यून संबंधी समस्‍या, नॉन वायरल हेपेटाइटिस भी अप्लास्टिक एनीमिया के अन्‍य कारण हैं।

कितने प्रकार का होता है अप्‍लास्टिक एनीमिया

एक्वायर्ड अप्‍लास्टिक एनीमिया- जब व्‍यक्ति का इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो जाता है, तो एक्वायर्ड अप्लास्टिक एनीमिया की स्थिति बनती है। कीमोथेरेपी और एचआईवी वायरस का संक्रमण इसका मुख्‍य कारण है।

इनहेरिटेड अप्लास्टिक एनीमिया

यह स्थिति जीन डिफेक्‍ट के कारण बनती है। बच्‍चे और युवा सबसे ज्‍यादा इसका शिकार होते हैं। इससे ग्रसित लोगों को ल्यूकेमिया और कैंसर विकसित होने का खतरा ज्यादा रहता है।

किसे हो सकता है अप्‍लास्टिक एनीमिया

यह एक दुर्लभ स्थिति है, जो अचानक, धीरे-धीरे या समय के साथ बिगड़ सकती है। किसी भी उम्र का व्‍यक्ति इसका शिकार हो सकता है। लेकिन टीनएज के अंत और 20 वर्ष के लोगों में इसके होने की संभावना ज्यादा रहती है। पुरुष हो या महिला कोई भी इस समस्‍या से ग्रसित हो सकता है। विकासशील देशों में यह समस्या बहुत आम है।

क्‍या है इसका इलाज

– स्थिति गंभीर नहीं है, तो डॉक्‍टर बोन मैरो को ज्‍यादा ब्‍लड बनाने में मदद करने के लिए दवाएं लिख सकता है।

– अगर आपका ब्‍लड काउंट बहुत कम है, तो बॉडी की ब्‍लड सेल्‍स बनाने की क्षमता को बढ़ाने के लिए स्‍टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन का सुझाव दिया जाता है।

– अगर ट्रांसप्लांट आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन नहीं है, तो डॉक्‍टर शरीर को बोन मैरो पर अटैक करने के लिए दवाएं लिख सकता है।

अप्लास्टिक एनीमिया में मरीज कितने समय तक जीवित रह सकता है

उम्र और उपचार सहित ऐसे कई कारक हैं, जो जीवित रहने की दर को प्रभावित करते हैं। एक स्‍टडी के मुताबिक 96% लोग स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन के बाद काफी सालों तक जीवित रहे। उसी स्‍टडी से यह भी पता चला कि 40 वर्ष से कम उम्र के 100% बच्‍चों और वयस्कों ने उपचार के पांच साल बाद भी लंबा जीवन जिया।

अगर आपको अप्‍लास्टिक एनीमिया है, तो हाथों को बार-बार धोएं, जितना हो सके भीड़ से बचें और किसी ऊंचाई वाली जगह पर जाने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह लें।