सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 2 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 3 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 3 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 3 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 3 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 4 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 4 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 4 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 4 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 4 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Big news

बेटों ने हथौड़े से तोड़े मां के हाथ-पैर : बचाने आए पिता को जमकर पीटा, बहुओं-बच्चों ने भी की मारपीट…

इम्पैक्ट डेस्क.

अलवर जिले के बीबीरानी थाना इलाके के खेड़ा गांव में एक दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो कलयुगी बेटों ने जमीन अपने नाम करवाने के लिए मां के साथ हैवानियत की हद पर कर दी। आरोपी बेटों ने पत्नियों और बच्चों के साथ मिलकर पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से मां के दोनों पैर और हाथ तोड़ दिया। साथ ही मारपीट कर पिता को भी घायल कर दिया। बुजुर्ग दंपति को अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घायल वृद्ध महिला की बेटी बीना ने बताया कि उसके पिता उदय चंद मेघवाल (65) और मां राजबाला (60) से उनके बेटे दिलीप और हितेंद्र जमीन अपने नाम कराना चाहते हैं। लंबे समय से दोनों भाई जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे लेकर पीड़ित उदय चंद की बेटियों ने थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दोनों बेटों और बहुओं की हिम्मत और बढ़ गई।

बुधवार सुबह पिता उदय चंद और माता राजबाला घर पर बैठे हुए थे, इस दौरान दिलीप और हितेंद्र ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर वृद्ध मां राजबाला पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके दोनों पैरों पर हथौड़े से वार किए। उन्होंने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो हाथ पर भी हथौड़ा मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच पत्नी का बचाव करने आए उदय चंद के साथ भी बेटे और बहुओं ने मारपीट कर दी। मारपीट में बुजुर्ग उदय चंद को भी चोटें आईं हैं। दोनों को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पैरों की हडि्डयों में मल्टीपल फ्रैक्चर 
आरोपी बेटे-बहुओं ने बुजुर्ग महिला राजबाला से मारपीट में हैवानियत की हदें पार कर दीं। डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग महिला को जब हॉस्पिटल लाया गया था तो उनके पैर टूटकर लटके हुए थे और उनमें से खून बह रहा था। एक्सरे करने पर पता चला कि उनके पैरों की हडि्डयों में मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। पैरों का ऑपरेशन कर रॉड डालनी पड़ेगी। हॉस्पिटल के स्टाफ ने बताया कि बुजुर्ग दंपति अस्पताल आने पर दर्द से करहा रहे थे। दोनों बार-बार बोल रहे थे कि भगवान ऐसी औलाद किसी को नहीं दे।  

बहुओं को लगता है बेटियों को दे देंगे जमीन
घायल पिता ने बताया कि परिवार की और बेटों की इज्जत खराब न हो इसलिए हम दोनों पति-पत्नी ने हमारे साथ हो रही ज्यादती की बात किसी को नहीं बताई।   जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा है। बहुओं को लगता है कि हम जमीन अपनी बेटियों के नाम  कर देंगे, इसलिए दोनों बेटे और बहुएं पिछले 4 साल से हमारे साथ आए दिन मारपीट करते आ रहे हैं। 

छोटे बेटे के पास रहता है दंपति
घायल बुजुर्ग उदयचंद ने बताया कि मेरे 3 बेटे औतर तीन बेटियां हैं। दिलीप, हितेंद्र, परविंदर और बेटियां लक्ष्मी, बीना और मधु हैं। सभी बेटों और बेटियों की शादी कर दी है। घर का बंटवारा भी कर दिया है, दिलीप और हितेंद्र अलग रहते हैं। वहीं, पास में ही परविंदर का भी मकान है। दिलीप और हितेंद्र कारपेंटर का काम करते हैं। उन दोनों का व्यवहार हमें अच्छा नहीं लगता, इसलिए हम सबसे छोटे बेटे परविंदर के साथ रहते हैं। वो खेती का काम करता है। 4 साल पहले जब तीनों बेटियों की शादियां की, तब तक सबकुछ ठीक था। लेकिन, इसके बाद दिलीप (32 साल) और हितेंद्र (28 साल) और उनकी पत्नियों का व्यवहार बदलने लगा। आए दिन झगड़ा और मारपीट करना शुरू कर दिया।

बेटे-बहू चार साल से कर रहे हैं मारपीट
गांव की 8 बीघा जमीन को दिलीप और हितेंद्र के नाम पहले ही करवा दिया है। अब केवल 2 बीघा जमीन का हिस्सा बचा है। बहुओं ने बेटों के दिमाग में ये भर दिया कि हम बाकी बची जमीन बेटियों के नाम कर देंगे। इसी कारण से दोनों बेटों और बहुओं का हमारे साथ पिछले 4 साल से विवाद चल रहा है। 25 जून को भी जमीन के लिए बेटों में हमारे साथ मारपीट की थी। मुझे सोमवार को थाने जाकर दोनों बेटों की शिकायत करनी पड़ी थी। शिकायत पर एक पुलिस वाला घर आया और कुछ बातचीत कर चला गया, लेकिन हमारी सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। बेटे बहुओं को पाबंद भी नहीं किया। 

बेटों और बहुओं ने की मारपीट, ये बताने में आती है शर्म 
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे, छोटा बेटा परविंदर खेत में गया था और पत्नी राजबाला चाय बनाकर लाई थी। मेरे हाथ में चाय का गिलास था, तभी हितेंद्र चिल्लाते हुए आया और दिलीप को भी आवाज लगाकर बुलाया कि आज इनका इलाज करते हैं। दोनों बेटे, उनकी पत्नियां और  बच्चे आए। दिलीप और उसकी पत्नी ने राजबाला के हाथ पकड़ लिए और हितेंद्र ने घर के आंगन में पड़े पत्थर तोड़ने वाले हथौड़े से मां के पैरों को तोड़ दिया। मेरी पत्नी राजबाला चिल्लाती रही, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।  मैंने बीच-बचाव करने गया तो बेटों ने मुझे भी लात-घूसों से खूब पीटा। ये बात कहने में भी शर्म आ रही है कि मारपीट में मेरे बेटे, उनकी पत्नियां और बच्चे तक शामिल है। 

बेटों-बहुओं को गिरफ्तार कर दिलाई जाए सुरक्षा
पीड़ित पिता ने कहा कि हमें अपने बेटों और बहुओं से सुरक्षा दी जाए। आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करें। 2 साल पहले भी बेटों ने सिर फोड़ दिया था। तब जयपुर तक इलाज कराना पड़ा था। सरकार से मांग है कि हमारी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब तक 4 बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए।