सोनादेयी मंदिर में मत्था टेक अटामी ने किया शहर भ्रमण…
दंतेवाड़ा, 08 दिसम्बर . पर्यटन और धर्मनगरी बारसूर के प्रवेशद्वार में मां सोनादेयी के मंदिर में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित विधायक चैतराम अटामी ने मत्था टेक आशीर्वाद लिया ।इसके बाद शहर प्रवेश करते जगह-जगह स्वागत अभिनंदन सौजन्य मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा ।समर्थकों और शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी और गुलाल उड़ेला ।
वंदे-मातरम,भारत माता की जय के उदघोष करते कारवां शहर भ्रमण करता रहा ।बारसूर चौक में देर तक स्वागत अभिनंदन किया गया ।चुनाव परिणाम में बारसूर क्षेत्र से आशा से अधिक सफलता के लिए देवतुल्य जनता कार्यकर्ताओं का आभार माना ।इस अवसर पर बारसूर भाजपा मंडल प्रभारी सत्यनारायण महापात्र के साथ विष्णु कश्यप, जितेंद्र वेट्टी,सुनील अलामी, प्रकाश कश्यप, रमेश मंडावी, लक्ष्मी अलामी,नगर पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता, कमला विनय नाग, जनपद उपाध्यक्ष सुनीता भास्कर,उपाध्यक्ष नपा दंतेवाड़ा धीरेंद्र प्रताप सिंह,राजू माहेश्वरी,सुचित्रा साठवाने सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
