बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 45 मिनट पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 59 मिनट पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 1 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 1 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 2 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 2 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 2 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 3 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 3 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 3 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 3 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना
स्वास्थ्य

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ ख़ास टिप्स : गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

 भोजन में संतुलित करें एसिडिक और एल्कलाइन पदार्थों की मात्रा

हम लोग जो भोजन करते हैं वह बहुत ज्यादा एसिडिक होता है। इसको संतुलित करने के लिए हमें  एल्कलाइन भोजन करना ज़रूरी है। हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम जो खाते हैं उसमें क्या एसिडिक है और क्या एल्कलाइन ।  हम जितना अनाज खाते हैं वह सब एसिडिक हो जाता है। और हम जो सब्जी खाते हैं वह एल्कलाइन होती है। आपको रोज एल्कलाइन पानी पीना चाहिए ।

 एल्कलाइन पानी कैसे बनाते है?

एक जग में 1 लीटर पानी रखें । उसमें दो चार छोटे-छोटे खीरे के टुकड़े और नींबू के दो छोटे-छोटे पीस पानी में डाल दें । उसको रात भर रहने दें। सुबह तक वह पानी एल्कलाइन हो जाता है । हम एक – डेढ़  दिन तक उस पानी को पी सकते हैं।  

 एल्कलाइन पानी कब पीना चाहिए?

आप सुबह खाली पेट एल्कलाइन पानी पी सकते हैं । यह भोजन के तुरंत पहले और तुरंत  बाद नहीं पीना चाहिए । दिन में भोजन करने के 2 घंटे बाद थोड़ी मात्रा में एल्कलाइन पानी पीया जा सकता है । इस तरह से हमारा ब्लड एल्कलाइन होने लगेगा । ब्लड एल्कलाइन होता है तो ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है ।

इसके सेवन से आप देखेंगे कि आपके जोड़ों का दर्द, सिरदर्द यह सब दूर हो जाएगा ।  

भोजन में हल्दी करती है दिव्य औषधि का काम

हल्दी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। बहुत से लोग घरों में हल्दी और अदरक का अचार बनाते हैं। हमें प्रतिनित्य थोड़ा-थोड़ा हल्दी और अदरक का सेवन करना चाहिए। हल्दी में एंटी वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। जब कभी आपको वायरल फीवर हो जाता है तो देखिये फिर आपको क्या-क्या टेबलेट खानी पड़ती है? कच्ची हल्दी को थोड़े से नींबू के पानी में रखकर उसको खाने से आप आपने आप को वायरल बुखार के अटैक से बचा सकते हैं ।

जितने भी बुखार हैं उन सबके लिए हल्दी एक दिव्य औषधि है।  

तुलसी और आंवले की जोड़ी है सर्दी ज़ुकाम में रामबाण

तुलसी और आंवले का कोंबिनेशन हमारी रोग निरोधक शक्ति के लिए बहुत उत्तम है। भारत में तुलसी और आंवले का विवाह करते हैं। विवाह माने यह नहीं कि उनकी आरती कर रहे हैं। इसका अर्थ है उनका सम्मान करें। सर्दियों में तुलसी और आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है ।   इसके सेवन से आपको ज़ुकाम आदि बीमारियां नहीं आयेंगी ।

हमारे देश में पूजा का जो प्रसाद बनाते हैं उसमें भी तुलसी रखी जाती है  क्योंकि तुलसी में वह गुण है जो हमारे शरीर को ‘बल’ देती है।

कढ़ी पत्ते का उपयोग रखता है आपको कोलेस्ट्रोल से दूर

कढ़ी पत्ता एंटी कोलेस्ट्रोल है । यदि किसी का कोलेस्ट्रोल हाई हो तो कढ़ी पत्ते की चटनी बहुत लाभ दायक होती है । गुजरात में ढोकले के साथ कढ़ी पत्ते की चटनी खाते हैं।  कढ़ी पत्ते का प्रयोग शरीर के लिए बहुत उत्तम है ।  भारत के कई हिस्सों में तली हुई चीज़ों में कढ़ी पत्ता डाला जाता है।

भोजन में सहजन का प्रयोग करता है अमृत का काम

सहजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है । आजकल तो विदेशों में भी इसकी मांग बहुत जोर शोर से है । आपके ब्लड में जो-जो पोषक तत्व चाहिए वह सब सहजन के पत्ते में मौजूद है।  यदि आपको किसी विटामिन की कमी है या कैल्शियम की कमी है या आप थकान महसूस करते हैं तो सहजन का उपयोग ये सारी समस्याएं दूर कर सकता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग ऊर्जा देने वाली औषधि के रूप में भी किया जाता है।

पहले के समय में जब दादी-नानी घी बनाती थीं तो उसमें दो चार सहजन के पत्ते या कढ़ी पत्ते डालती थीं। आज कल हम लोग यह सब भूल गए हैं ।

फल और पके हुए भोजन को एक साथ न खाएं

जब हम भोजन करते हैं उस वक्त हमें फल नहीं खाना चाहिए। विदेशों में लोग भोजन के तुरंत बाद फल खा लेते हैं । यह गलत है । आयुर्वेद इसको नहीं मानता है।  आयुर्वेद कहता है फल और सब्जी को अलग-अलग समय पर खाएं। दोनों को मिलाएं नहीं । और अगर आपको ज्यादा मोटापा हो तो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को अलग-अलग टाइम पर खाएं । इससे आपका वज़न नहीं बढ़ेगा ।  

आरोग्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। यदि इस तरह से हम अपने भोजन पर ध्यान दें तो हम निरोगी बने रहेंगे।