रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 56 मिनट पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 1 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 1 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 1 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 2 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 4 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 15 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
राजनीति

लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्रियों के छह बच्चे चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे

 

बेंगलुरु
लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के मंत्रियों के छह बच्चे चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं और इन नेताओं के प्रचार के कारण माहौल काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। राज्य के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन की पत्नी प्रभा मल्लिकार्जुन भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने कई मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारने की भरपूर कोशिश की लेकिन किसी भी मंत्री ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई, अलबत्ता उन्होंने अपने परिजन को टिकट दिए जाने का प्रस्ताव पेश किया।

पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अब कांग्रेस नेतृत्व का इन मंत्रियों को कड़ा संदेश है कि अब करके दिखाओ। इस प्रकार से पार्टी ने इन मंत्रियों पर अपने बच्चों अथवा रिश्तेदारों को जिताने का दारोमदार सौंप दिया है। कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में कर्नाटक में केवल एक सीट हासिल की थी लेकिन इस बार पार्टी ने 15 से 20 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को चुनाव होंगे।

लक्ष्मी हेब्बालकर, ईश्वर खांदरे और एचसी महादेवप्पा के बेटे – मृणाल रवींद्र हेब्बालकर, सागर खांदरे और सुनील बोस को क्रमशः बेलगावी (बेलगाम), बीदर और चामराजनगर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं सतीश जारकीहोली, शिवानंद पाटिल और रामलिंगा रेड्डी की बेटियों – प्रियंका जारकीहोली, संयुक्ता पाटिल और सौम्या रेड्डी – क्रमशः चिक्कोडी, बागलकोट और बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ रही हैं। मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन की पत्नी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा की बहू प्रभा दावणगेरे से पार्टी की उम्मीदवार हैं।

पार्टी से जुडे़ एक सूत्र ने कहा, ''करो या मरो वाले इन हालात में भी मंत्रियों को ये लोकसभा चुनाव अपने बच्चों को लॉन्च करने के मौके सरीखा प्रतीत हो रहा है। हमें यह देखना है कि ये मंत्री अपने लक्ष्य में कैसे सफल होते हैं।’’ इन उम्मीदवारों में सौम्या रेड्डी को छोड़कर किसी को भी चुनावी राजनीति का अनुभव नहीं है। सौम्या रेड्डी विधायक रह चुकी हैं।

पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को परिवार के गृह क्षेत्र कलबुर्गी (गुलबर्गा) से मैदान में उतारा है। खरगे के बेटे और मंत्री प्रियांक खरगे ने इस क्षेत्र में अभियान की कमान संभाली है, जहां उनके पिता 2019 के आम चुनाव में हार गए थे। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘‘प्रियांक इस चुनाव को प्रतिष्ठा के मुद्दे के रूप में ले रहे हैं क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष यहीं से हैं और उन्होंने पहले भी लोकसभा में इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।’’