Share Market: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 24700 के नीचे; मध्य-पूर्व में तनाव का असर
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सोमवार को निफ्टी 25,178.65 के मुकाबले 24,659.25 पर खुला। वहीं सेंसेक्स 81,287.19 के मुकाबले 78,543.73 पर खुला। शेयर बाजार में आज आई गिरावट के पीछे असल कारण मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध है।
इम्पेक्ट न्यूज। बिजनेस डेस्क।
सोमवार को निफ्टी 25,178.65 के मुकाबले 24,659.25 पर खुला। मगर फिर इसमें थोड़ी रिकवरी हुई है। शुरुआती मिनटों में ये 288 अंक या 1.15 फीसदी गिरकर 24,890.10 पर है। वहीं सेंसेक्स 81,287.19 के मुकाबले 78,543.73 पर खुलने के बाद इस समय 1028 अंक या 1.27 फीसदी गिरकर 80,258.43 पर है।
मध्य-पूर्व विवाद से ग्लोबल रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट के बीच भारतीय मार्केट में जोरदार गिरावट आने का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था। दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम भी उछले हैं।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है।
कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा
कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं।
इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह से दाम बढ़ सकते हैं।
