Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
International

अमेरिकी हमले में IRGC मुख्यालय ध्वस्त, US सेंट्रल कमांड बोली- ‘सांप का सिर कुचल दिया’

Getting your Trinity Audio player ready...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

अमेरिका के एक बड़े हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हेडक्वार्टर को तबाह करने की पुष्टि की है। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि IRGC पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों की मौत के लिए जिम्मेदार रहा है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस कार्रवाई को “सांप का सिर काटने” जैसा बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और IRGC के पास अब हेडक्वार्टर नहीं है।

हमने सांप का सिर काट दिया- अमेरिकी सेंट्रल कमांड
CENTCOM ने एक बयान में कहा, “ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले 47 सालों में 1,000 से ज्यादा अमेरिकियों को मार डाला है। कल, एक बड़े पैमाने पर अमेरिकी स्ट्राइक ने सांप का सिर काट दिया। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर मिलिट्री है और IRGC का अब कोई हेडक्वार्टर नहीं है।”

इजराइली मिलिट्री ने दर्जनों ईरानी मिलिट्री कमांड सेंटर पर भी हमले करने की खबर दी, जिसमें IRGC के सेंटर, इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर, IRGC एयर फ़ोर्स कमांड सेंटर और इंटरनल सिक्योरिटी हेडक्वार्टर शामिल हैं।

ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल को गहरा झटका
इजराइली बयान के मुताबिक, इन हमलों ने ईरान की कमांड-एंड-कंट्रोल क्षमताओं को गहरा झटका दिया, जिससे जरूरी जगहों पर मौजूद लोग मारे गए।

शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद, US-इजराइली जॉइंट ऑपरेशन रविवार तक जारी रहे।

‘सभी मकसद पूरे होने तक लड़ाई जारी रहेगी’, ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि ईरान से लड़ाई जारी है और यह तब तक चलेगी जब तक कि वॉशिंगटन के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए वीडियो में कन्फर्म किया कि तीन यूएस सर्विस मेंबर मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शायद और भी लोग मारे जाएंगे। उन्होंने अमेरिकियों की मौत का बदला लेने की कमस खाई।

ट्रंप ने कहा, “इस समय लड़ाई पूरी ताकत से जारी है और यह तब तक नहीं रुकेगी जब तक हमारे सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते। हमारे बहुत मजबूत मकसद हैं।”