Crime

शर्मनाक : 7 महीने की बच्ची समेत 4 लोगों की गला काट कर हत्या, फिर जला डाला…

इम्पैक्ट डेस्क.

राजस्थान के जोधपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया है। जिसमें दो महिला, 1 पुरूष और 7 माह की बच्ची शामिल है। बुधवार सुबह जघन्य तरीके से हुई हत्या की खबर के खुलासे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस की तरफ सभी की नजरें है।  चारपाई पर सो रहे चारों लोगों के गले काटे गए हैं। उसके बाद शवों को झोपड़े में डालकर आग लगाई गई है।

चार सदस्यों के शव आज बुधवार सुबह मिले

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार ओसियां थानांतर्गत रामनगर ग्राम पंचायत की गंगाणियों की ढाणी में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों के शव आज बुधवार सुबह मिले। उसकी पहचान परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरी देवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और सात महीने की पोती के रूप में हुई है।

एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे 

पुलिस के अनुसार मौके के हालात से लग रहा है कि हत्या करने के बाद हत्यारों ने शवों को जलाने का भी प्रयास किया गयाय़ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव खुद मौके पर पहुंच चुके हैं। एफएसएल की टीम भी जोधपुर से रवाना हो चुकी है। जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है कि यह नृशंस हत्या की घटना बुधवार तड़के सुबह हुई है।हत्यारों ने जघन्य तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। चारपाई पर सो रहे चारों लोगों के गले काटे गए हैं। उसके बाद शवों को झोपड़े में डालकर आग लगाई गई है। हालांकि 7 माह के मासूम का शव तो जलकर राख हो गई परंतु बाकी सभी के शव अधजली हालत में मिले हैं।
 

error: Content is protected !!