Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict SukmaNaxal

बुर्कापाल हमले समेत कई वारदातों में शामिल महिला समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर…एक गिरफ्तार…


इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
नक्सल मोर्च पर लगातार सुरक्षा बल के जवानों को सफलता मिल रही है। इस सफलता की कड़ी में आज सीआरपीएफ 219 के समक्ष 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। जिसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। इन सभी नक्सलियों पर दर्जनों वारदातों में शामिल होने का आरोप है। इधर नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर व नक्सल की गलत नितियों के चलते आत्समर्पण करना बताया है।


कोंटा में आज सीआरपीएफ 219 के अधिकारी व पुलिस अधिकारियों के समक्ष 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें मुचाकी एंका जो कोंटा एरिया कमेटी का इंचार्ज सोढ़ी केशा का अंगरक्षक है। वही कवासी कन्ना, कट्टम लिंगा, मुचाकि हुंगा, करट्म श्रीनु, कवासी हिड़मे ने सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमपर्ण किया। ये सभी नक्सली कई मामलों में शामिल व पिछले कई सालों से नक्सल संगठन गतिविधि में शामिल थे। इन नक्सलियों ने बताया कि नक्सल संगठन हमेशा उनके साथ भेदभाव करता था। इसलिए तंग आकर व शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।


एक नक्सली गिरफ्तार
वही चिंतागुुफा थानाक्षेत्र के तुमालपाड़ गांव के आसपास पास एरिया डोमिनेशन करने निकली डीआरजी व एसटीएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुछताछ करने पर उसने अपनी पहचान सोढ़ी कन्ना भूमकाल मिलिशिया सदस्य होना बताया साथ ही दुरमा के पास पहाड़ी में पुलिस पर हमला करने में भी शामिल होना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!